कलेक्टर रहे खमोश एसपी ने रखी बात,एडीएम की प्रस्तावना और आभार
होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
(डा.एल.एन.वैष्णव)
दमोह( 07-03-2017 ) सनातन धर्म के एक बडे त्यौहार होली को लेकर आयोजित शांति कमेटी की बैठक में जहां सुझावों का आदान प्रदान हुआ। वहीं त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से लोग मना सकें इस बात को लेकर विचार विर्मश हुआ। ज्ञात हो कि विशेष अवसरों एवं कुछ त्यौहारों के पूर्व शांति कमेटी की बैठक का आयोजन करने की परंपरा है। स्थानीय संयुक्त कलेक्ट्रेड भवन के सभाकक्ष में उक्त बैठक आयोजन किया गया था। कलेक्ट्रर डा.श्रीनिवास शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह , एसडीएम नंदलाल सामरथ,की उपस्थिति में आयोजित उक्त बैठक के दौरान नगर दण्डाधिकारी व्हीके देसाई ने गत बर्ष की बैठक में लिये गये निर्णयों एवं आयोजन के प्रयोजन के विषय में विस्तार से बात रखी। फूलों की होली हो-
उक्त बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पं. विद्या सागर पांडे ने फूलों की होली खेलने और कंडों से होली किसी एक जगह होली जलाने की बात पर जोर दिया। तर्कों के साथ बात रखते हुये लकडियों,रंगों एवं पानी को बचाने के लिये बात रखी। इसी क्रम में अनेक बुद्धीजीवि पर्यावरण के प्रति चिंतित दिखे। ज्ञात हो कि 12 मार्च को होलिका दहन, 13 मार्च को धुरेड़ी एवं 17 मार्च 2016 को रंगपंचमी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्हत संध्या 07 से 10 बजे के मध्य का बतलाया जाता है।
मौन रहकर दिया संदेश-
कलेक्ट्रर डा.श्रीनिवास शर्मा यू ंतो बैठक के दौरान खामोश से ही रहे कुछ थोडी चर्चा आपस में भी की लेकिन शासकीय प्रेस नोट के द्वारा उन्होने जनता को संदेश दिया। जिसके अनुसार पारम्परिक त्यौहार होली, धुरेड़ी एवं रंगपंचमी त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये, बच्चों की परीक्षाएं चल रहीं है, इस बात का विशेष ध्यान रखें, रंगों का प्रयोग करें जिससे कम पानी का उपयोग हो, केमीकल रंगों का उपयोग न हो, तिलक लगाकर होली मनाने का संदेश दें, तारों के नीचे होलिका दहन न हो। उन्होंने कहा अभी हायर सेकेन्ड्री, हायर स्कूल की परीक्षा चल रहीं है, इसको ध्यान में रखते हुये ध्वनि विस्तारक यंत्रों का कम उपयोग करें। उन्होंने कचरा निर्धारित स्थान पर फेंकने के निर्देश नगर पालिका को दिये।
पुलिस करेगी अपना काम आप करें सहयोग-
पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि पुलिस व्यवस्था तो चौकस रहेगी ही, चिन्हित स्थानों पर भी पुलिस बल लगाया जायेगा। ईस्लाम धर्म के सदस्यों से कहा कि आप भी त्यौहार में साथ दें ताकि भाईचारे का संदेश जाये। आप अच्छे माहौल में त्यौहार मनाने निकलेंगे तो त्यौहार भी अच्छे से मना सकेंगे। उन्होंने कहा पुलिस वल के साथ सदस्यगण भी बैठें। उन्होंने कहा सभी को अलर्ट और जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा बच्चों की परीक्षाएं चल रही है, किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिये एनाउन्समेंट किया जाये ।
कसीदे भी पढे गये तो उपजते रहे प्रश्न-
उक्त बैठक में तारीफों के कसीदे पढने पर आपस में होती चर्चा और वह भी कि यह शांति कमेटी का मुद्दा तो है नहीं कहते सुना गया? वहीं इस बात के भी प्रश्न उपजते सुने गये कि सुरसा के मुंह की तरह शांति कमेटी कैसे बढ रही है? जब होली के दांडे गढ चुके हैं तो एैसे समय उनको हटाने में क्या विवाद नहीं होंगे?विदित हो कि तत्कालीन कलेक्ट्रर श्री सलूजा के निर्देश पर सूची को अपडेट किया गया था । उनके जाने के लगातार सुरसा की तरह बढती कमेटी में प्रति बैठक में बढने पर प्रश्न उपज रहे हैं ?सूत्र बतलाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने एक पत्र के माध्यम से सूची पर प्रश्न चिंह भी उठाया एवं उन तक सूचना नहीं पहुंचने पर आपत्ति भी दर्ज करायी है।
यह दिये गये निर्देश-
होली एवं रंगपंचमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुये नगर पालिका परिषद को नगरवासियों के लिये पेयजल उपलब्ध कराने निर्देश दिये। उन्होंने कहा सम्पूर्ण नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्तिच की जाये। होली एवं रंगपंचमी पर्व पर नगर पालिका दमोह में उपलब्ध फायर ट्रेलर पुलिस कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था अविरल प्रदाय करने एवं विद्युत सुधारक टीम उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। सीएमएचओ को निर्देशित किया कि होली और रंगपंचमी के त्यौहारों पर जिला चिकित्सालय दमोह में पृथक से डाक्टर एवं कर्मचारियों की टीम मय उपकरण सहित उपलब्ध रहे। नगर में होली पर्व पर अवैध चंदा बसूली न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। अवैध शराब बिक्री होती है तो सख्त कार्यवाही करें्, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। निर्देश दिये गये शराब पीकर दुपहिया वाहन चालने वालों पर कार्यवाही करें। होलिका दहन सड़कों और विद्युत लाईन के समीप ना करें। नगर के सौदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखें। सड़कों या विद्युत लाईन के समीप यदि होलिका दहन होता है तो त्वरित कार्यवाही करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें