शंख घडियालों की पवित्र धुन के साथ सूर्य को दिया अर्घ
हिन्दु नव बर्ष संवत् 2074 का बेलाताल पर किया स्वागत

दमोह/ 29-03-2017 शंख,घडियालों की धुन तथा वेद मंत्रों के पवित्र उच्चारण के साथ सूर्य को सैकडों लोगों ने अर्घ देकर नव संवत्सर 2074 का स्वागत किया। ब्रम्हमुहूर्त से प्रारंभ हुये स्थानीय बेलाताल टापू पर धार्मिक अनुष्ठान में बडी संख्या मंे उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि प्रतिबर्ष विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जयिनी के बेनर तले उक्त आयोजन किया जाता है जो इस बर्ष भी किया गया। बतलादें कि प्रति रविवार को संध्या 05 बजे से धगट चैराहा ंिस्थत राधा कृष्ण मंदिर में सत्संग का आयोजन भी किया जाता है। 

वेद मंत्रों के साथ प्रार्थना,आराधना-

सनातन धर्म के विक्रम संवत् 2072 का स्वागत करने के लिये बर्ष प्रतिपदा के दिन ब्रम्हमुहुर्त में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला संयोजक पं.महेश प्रसाद पांडे ने पूजनार्चन करवाया। मुख्य यजमान की भूमिका पं.डा.लक्ष्मीनारायण वैष्णव,डा.श्रीमती हंसा वैष्णव ने निभायी। पूजनार्चन का कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला। जहां उपस्थित सभी ने प्रार्थना एवं पूजन कर नये बर्ष का स्वागत किया। आरती के पश्चात् प्रसाद में नीम की चटनी का वितरण किया गया। भारतीय चिकित्सा शास्त्र के अनुसार यह चटनी आरोग्यता प्रदान करने में सहायक होती है।

भास्कर को जल अर्पित-

नव संवत्सर का स्वागत सूर्य की प्रथम किरण के साथ भगवान भास्कर को ताम्र पात्र में से अर्घ देकर किया गया। सूर्य के मंत्रों के उच्चारण के साथ लगातार शंख,घडियाल के मधुर स्वरों के मध्य भारतीय परंपरा के अनुसार अर्घ दिया गया। रक्त चंदन,लाल पुष्प और ताम्र पात्र के साथ सूर्य को जल चढाने का अलग महत्व बतलाया गया है। आरोग्यता प्रदान करने,जीवन में लगातार उन्नती करने के साथ विश्व में शांति स्थापित हो एैसी प्रार्थना की गयी।

गीता का पाठ,पंचाग का वाचन-

उक्त धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पं.महेश प्रसाद पंाडे ने श्रीमद् भगवत गीता के पन्द्रहवें अध्याय का पाठ किया एवं करवाया। श्री पांडे ने पंचाग का वाचन करते हुये कहा कि इस बर्ष का राजा बुध है जबकि मंत्री वृहस्पती है। दस प्रमुख विभाग होते हैं जिसमें से पांच शुभ ग्रहों एवं पांच पाप ग्रहों के पास हैं। उन्होने बतलाया कि पूर्व में सौम्य नामक संवत्सर था जबकि वर्तमान में साधारण नामक संवतसर प्रारंभ हुआ है। बर्ष फल में उन्होने विस्तार से एक एक बिन्दु का वर्णन किया।

यह रहे प्रमुख उपस्थित-







इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी,विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला अध्यक्ष पं.श्रवण कुमार उपाध्याय,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत,सचिव राजेन्द्र हजारी,कोषाघ्यक्ष योगेश शुक्ला,डा.पाठक,कुसुम लता उपाध्याय,पं.मदन दुबे,पं.पंकज पांडे,नवोदित निगम,पीपी शर्मा,राजेश सोनी,नंद किशोर पटेल,कृष्ण कुमार परौहा,अनिल हजारी,जे.पी.तिवारी,कु.आकांक्षा उपाध्याय,पं.रजत दास वैष्णव,पं.कुणाल दास वैष्णव सहित सैकडों की संख्या में लोंगों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल