केरल सरकार,माकपा के विरूद्ध संघ का प्रदर्शन

  • आक्रोश सभा में वक्ताओं ने किये विचार व्यक्त

( डा.एल.एन.वैष्णव )

दमोह/ 01-03-2017 देश के ही राज्य केरल में लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के बढते ग्राफ एवं हमलों के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सडकों पर आ गया है। जहां सारे देश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन एवं आक्रोश सभाओं का दौर जारी रहा तो वहीं जिला मुख्यालय पर भी बडी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। ज्ञात हो कि सारे देश में एक साथ एक ही समय पर धरना प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापनों के माध्यम से भारत सरकार से उक्त हमलों से जुडे आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गयी। 
                             

ज्ञात हो कि केरल में राज्य सरकार के संरक्षण माकपा द्वारा आरएसएस,राष्ट्रवादी विचारधारा से जुडे एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ खूनी हिंसा का खेल खेला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में 52 बर्षीय संतोष कुमार स्वयंसेवक की उसकी झोपडी में घुसकर हत्या कर दी थी तथा एक अन्य स्वयंसेवक को अधमरा कर दिया था। जिसके साथ हत्या एवं हमलों की संख्या लगभग तीन सैकडा से अधिक पहुंच चुकी है। उक्त मामलों में लगातार वृद्धी माकपा की सरकार केरल मई 2016 के बाद हुई है।

गीतों एवं उद्बोधन से संदेश-

स्थानीय अंबेडकर चौक पर निर्धारित समय दोपहर 02 बजे से प्रारंभ हुये उक्त धरना एवं आक्रोश सभा में राष्ट्रभक्ति के ओजपूर्ण गीतों तथा उद्बोधनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गयी। महाकौशल प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आलोक जी मेहता ने गीत के माध्यम से अपनी बात रखी। भारत माता के जयकारों के साथ धरने पर बैठे जहां कार्यकर्ता उत्साहवर्धन करते रहे तो वहीं दूसरी ओर आसपास खडा जनसमूह भी सहयोग करता रहा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कोतवाली-

उक्त मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह रामलाल जी ने नेतृत्व में सैकडों की भीड सिटी कोतवाली पहुंची। इस अवसर पर श्री पटेल ने ज्ञापन का वाचन करते हुये कहा कि लगातार स्वयंसेवकों पर हो रहे हमले एवं हत्या निंदनीय है। उन्होने कहा कि केरल में सत्ता संभालते ही मुख्य मंत्री ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा। राज्य के पुलिस प्रमुख को बाहर का रास्ता दिखाकर यह संदेश दिया कि उनकी पार्टी माकपा ही अब पुलिस प्रशासन को चलायेगी।खुद मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपा के नरसंहारी गुंडों ने केरल में अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा की एैसी लहर चला दी है कि चारों ओर भय का वातावरण बना हुआ है। श्री पटेल ने स्थानीय सिटी कोतवाली में अनुविभागीय दण्डाधिकारी नंदलाल सामरथ को ज्ञापन सौंपा। जहां सैकडों स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल