गरीब,कामकाजी महिलाओं के मध्य मनाया महिला दिवस
- हिन्दुस्थान संगिनी क्लब ने वस्त्र,भोजन भेंटकर दी शुभकामनायें
दमोह(08-03-2017 )चेहरे पर अपनों सा अहसास,प्रसन्नता के साथ एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनायें लेती देती महिलायें जी हां एैसा ही कुछ नजारा था स्थानीय रेल्वे प्लेटफार्म का जहां समाज सेवा में अपने उत्कृष्ट कार्य के साथ पहचान बनाने वाले हिन्दुस्थान क्लब द्वारा महिला दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया था। जहां अनेक मंचीय कार्यक्रम एवं गोष्ठियों के आयोजन हो रहे थे वहीं दूसरी हिन्दुस्थान संगिनी क्लब बेसहारा,मजदूर,कामकाजी महिलाओं के मध्य खुशियां बांट रहा था। ज्ञात हो कि गत बर्षों की भांति इस बर्ष भी अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर उक्त आयोजन किया गया था।
वस्त्र,मिष्ठान,भोजन किया भेंट-
गरीब,निर्धन,बेसहारा,मजदूर महिलाओं को हिन्दुस्थान संगिनी क्लब के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर वस्त्र,भोजन,मिष्ठान को भेंट किया गया तो वहीं तिलक लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। उपस्थित सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया।
किसने क्या कहा-
इस अवसर पर अध्यक्ष कविता राय ने कहा कि देश की महिलायें किसी भी मामले में कम नहीं वह आगे और तरक्की करें इसके लिये शुभकामनायें। उन्होने देश की कुछ कामयाब महिलाओं के उदाहरण भी पेश करते हुये कहा कि अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचाने की आवश्यकता है। वहीं संचालक डा.श्रीमती हंसा वैष्णव ने शुभकामनायें देते हुये कहा कि गरीब,निर्धन,बेसहारा और मजदूर वर्ग की महिलाओं के साथ प्रतिबर्ष की भांति हमने महिला दिवस मनाया है। वह भी परिवार के उदर पोषण के लिये निरंतर संघर्ष करती हैं और अन्य शासकीय सेवा एवं व्यवसाय करने वाली भी वही कार्य करती है। अलका मिश्रा,संध्या साहू ने आयोजन के प्रयोजन को बतलाते हुये शुभकामनायें दी। इस अवसर पर बडी संख्या में हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की सदस्यों की उपस्थिति रही।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें