यातायात आरक्षक ने कुख्यात अपराधी जिंगारू को दबोचा
  •                                पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने की तारीफ
  •                       देशी कट्टा सहित मोटरसाईकिल भी जप्त
                                     ( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/21 /03/2017 यातायात आरक्षक द्वारा आदतन कुख्यात आरोपी को कट्टा सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय मुक्तिधाम चैराहे से यातायात आरक्षक चंद्रभान नायक क्रमांक 46 ड्यूटी करके रात्रि 10 बजे के लगभग वापिस आ रहा थे। उसी समय रेल्वे ओव्हर ब्रिज पर उसकी नजर कट्टा लिये एक व्यक्ति को दूसरे को देते पडी। श्री नायक ने तत्काल आरोपी को धर दबोचा और दूसरे हाथ से वायरलेस सेट पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। वहीं आरोपी जिंगारू का एक साथी इसी दौरान भाग गया। पकडे गये आरोपी जिंगारू बतलाया जाता है जो कि विभिन्न गंभीर मामलों में आरोपी है एवं आदतन अपराधी बतलाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने की तारीफ-


अपराध पर नियंत्रण एवं जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने में सफलता प्राप्त करने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने उक्त मामले को लेकर यातायात आरक्षक चन्द्रभान नायक की जमकर तारीफ की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नायक को सम्मानित भी किया जायेगा। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री सिंह लगातार पैदल गस्त,जनसंवाद एवं अच्छे कार्य करने वाले अधीकारी,कर्मचारियों की लगातार सराहना एवं पुरूस्कृत करते रहते हैं। ज्ञात हो कि यातायात आरक्षक श्री नायक की सूचना मिलते ही डीएसपी अजाक्स मुकेश अबिद्रा,सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित गौतम ,यातायात प्रभारी भल्ला प्रसाद दुबे एवं याातायात एवं पुलिस का अधीनस्थ अमला तत्काल पहुंचा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल