मां बडी देवी के लिये 29 को भजन गायेंगे लक्खा
संत देवप्रभाकर शास्त्री ने प्रचार रथ को दिखाई झंडी
दमोह@मां की आराधना के साथ भजन संध्या के दौरान सुप्रसिद्ध देवी गीत गायक लखवीर सिंह ”लक्खा“ शाम को भक्ति मय बनायेंगे। सनातन धर्म के नव बर्ष के शुभारंभ अवसर पर चैत्र प्रतिपदा के दिन 29 मार्च को स्थानीय तहसील ग्राउंड में आयोजित होने वाली उक्त भजन संध्या के पीछे का उद्ेश्य जहां देवी भक्तों भक्ती के रस में सरावोर करने का है तो वहीं दूसरी ओर सिद्ध क्षेत्र बडी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का भी है। आयोजित होने जा रहे उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहनों को जिले की मिट्टी में ही जन्मे गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री ने पूजनार्चन के साथ रवाना किया। इसके पूर्व आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बतलाया गया कि देवी गीत गायक लक्खा अपना प्रोग्राम निःशुल्क दे रहे हैं। इस अवसर पर भक्तों द्वारा जो सहयोग दान के रूप में आयेगा वह पूरा मंदिर के जीर्णोद्धार में लगाया जायेगा। आयोजन के प्रयोजन के विषय में जहां विस्तार से निर्माण समीति के लोगों ने अपनी बात रखी तो आमंत्रित लोगों ने भी सुझाव रखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीर्णोद्धार में मंदिर को एक भव्य रूप दिया जा रहा है जिसमें लगभग 1 करोड 50 लाख रूपये का व्यय होना है। जयपुर के मिस्त्री इसको तैयार कर रहे हैं 21 किलो चांदी की सिंघहासन भी मां के लिये बनायी जायेगी। भजन आयोजन समीति के अध्यक्ष पवन सुत हनुमान को बनाया गया है। आयोजन एवं निर्माण समीति ने जिले भर के भक्तों से देवी गीत का श्रृवण करने पधारने एवं दान देने का आग्रह किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें