प्रधान मंत्री मोदी के सपनों को साकार करने पूर्व से तैयार-व्यास
प्रधान मंत्री मोदी के सपनों को साकार करने पूर्व से तैयार-व्यास
सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया का रिटेल के्रडिट केम्प सम्पन्न
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/06-06-2017 प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने बैंक पूर्व से तैयार है हम वह सारी सुविधाओं को ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध हैं जो वर्तमान समय में आवश्यक हैं यह बात सेन्ट्रल आॅफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर अजय व्यास ने उपस्थितों को संबोधित करते हुये कही। श्री व्यास स्थानीय होटल में आयोजित रिटेल के्रडिट केम्प में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि 105 बर्ष पुरानी यह संस्था है जिसकी स्थापना सर सोरावजी पोचखानवाला ने की थी। जब सारा देश आजादी की लडाई लड रहा था तब श्री पोचखानवाला आर्थिक आजादी की लडाई लड रहे थे। उन्होने मात्र 26 बर्ष की उम्र में सेन्ट्रल बैंक की स्थापना की थी जिसमें पूंजी,पूजीपति एवं कर्म
चारी सारे भारतीय थे।
श्री व्यास ने कहा कि दुनिया में हमारा 272 वां एवं देश में तीसरे चैथे स्थान पर हैं। 5 करोड ग्राहक बैंक के पास हैं जो कि हमारी विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। कम ब्याज पर सरलता से ़़ऋण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में सम्मिलित है। जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक बैंक आप सभी के साथ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथि फील्ड जनरल मैनेजर अजय व्यास,क्षेत्रीय प्र्रबंधक शीशराम तुन्दवाल,कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मेहता एवं दमोह के बरिष्ठ प्रबंधक सुनील जैन ने मां वीणा पाणी एवं सर सोरावजी पोचखानवाला के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प माल अर्पित कर किया। मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं मान वंदना प्रबंधक श्री जैन ने किया। प्रथम वक्ता के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री तुन्दवाल ने बैंक की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये आम जनमानस से बैंक से जुडने का आग्रह किया। वहीं श्री मेहता ने भी बैंक के लगातार ग्राहकों के साथ सहयोगात्मक कार्य के लिये प्रशंसा की। उन्होने ने कहा कि प्रबंधक श्री जैन के सकारात्मक सहयोग के कारण आज बैंक में लगातार नये ग्राहक बडी संख्या में जुड रहे हैं।
इस अवसर पर बैंक के सहयोगी एवं स्टाफ के लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं आवास एवं शिक्षा ऋण की स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किये गये। कार्यक्रम का आभार बरिष्ठ प्रबंधक सुनील जैन एवं मंच का सफल संचालन प्रबंधक राजभाषा महेन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें