नमो सरकार के तीन साल बेमिशाल
नमो सरकार के तीन साल बेमिशाल
सबका साथ,सबका विकास सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/18-06-2917 तीन बर्षों के कार्यो का हिसाब लेकर जन के बीच पहुंचते जन प्रतिनिधिओं की एक कडी में जिला मुख्यालय पर भी एैसा ही कुछ हुआ जब देश की नमो सरकार के तीन साल बेमिशाल को लेकर आयोजित एक भव्य समारोह में तीन बर्षों के कार्यों का हिसाब जनता के बीच रखा गया। विदित हो कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली एनडीए सरकार के तीन बर्ष पूर्ण हो चुके हैं और पारदर्शिता के साथ ही जनता के मध्य जाकर अपने कार्यकाल का हिसाब देने का प्रयास करने में लगी हुई है। यंू कहें तो एक प्रकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुये वह आगामी चुनाव की तैयारियों में भी जुट गयी है तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भारत के विभिन्न प्रांतों की यात्रा तथा सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम आगामी चुनाव की पूर्व तैयारियों की ओर ईशारा करते हैं। मोदी सरकार के तीन साल बेमिशाल-
अगर एक नजर उक्त तीन बर्षों के कार्यकाल पर डालें तो प्रधान मंत्री नमो ने भ्रष्ट्राचार,कालाधन एवं आतंकवाद के खिलाफ देश की आजादी के बाद सबसे बडा साहसी कदम आगे बढाया। राजनैतिक फायदा एवं नुकसान की परवाह किये बिना नोट बंदी जैसा फैसला भी लिया। वहीं वन रैंक वन पेंशन ,जीएसटी को लागू किया तो आतंकवाद को कुचलने के लिये पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राईक भी कर डाली। जनधन योजना एवं प्रधान मंत्री उज्जवला योजना,मेक इन इंडिया के साथ अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियांनवयन को लेकर आगे बढ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 हजार ग्रामों तक गत तीन बर्षाें में बिजली पहुंचाई गयी है। वहीं 1 लाख 20 हजार किलोमीटर सडकों का निर्माण भी इस दौरान किया गया। डिजीटल एवं स्कील इंडिया के माध्यम से भारत को मजबूत बनाने के प्रयास तथा विदेशों में भारत की छबि को इन तीन बर्षों में सर्वाधिक उंचाई प्राप्त हुई है।
समारोह को किया संबोधित रखे विचार-
जिला मुख्यालय पर आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मेलन में मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि देश की आजादी के बाद प्रथम बार बडे और एैतीहासिक फैसले लेने वाली सरकार आयी है। प्रधान मंत्री नरेंन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखते हुये तत्थ्यात्मक एवं आंकडों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होने पं.दीनदयाल उपाध्याय का पावन स्मरण करते हुये उनके एकात्म मानववाद एवं चरैवेती,चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढने का संकल्प दुहराया। वहीं जिले की प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले ने प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जनता के सामने रखा। इसी क्रम में विधायक द्वय उमादेवी खटीक,लखन पटेल,सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू,भाजपा के जिला अध्यक्ष देवनारायण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मंचासीन अतिथियों का स्वागत शब्दों एवं पुष्प गुच्छ के माध्यम से आयोजक एसईसीएल सोहागपुर के अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर लघु फिल्मों के माध्यम से भारत सरकार की उपलब्धियों का प्रसारण भी किया तो वहीं एसईसीएल की भी एक लघु फिल्म दिखलायी गयी। मंच पर जिला पंचायत के अध्यक्ष शिवचरण पटेल की भी उपस्थिति रही।
झलकियां-
1. सम्मान में तालियां और भाजपा जिन्दाबाद के नारों के साथ ही चर्चितों की चरण वंदना की चर्चा।
2. अपनी ही पार्टी के कार्यक्रम में अपनों की ही बहुत कम उपस्थिति से उपजे अनेक प्रश्न,
आखिर किसके इशारे पर हुआ खेल रहा चर्चा में ?
आखिर किसके इशारे पर हुआ खेल रहा चर्चा में ?
3. 28 की जगह दो बसें पहुंची जिला प्रशासन के मुखिया सहित अनेक विभागों के अधिकारी रहे नदारद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें