राजनीति

‘‘सबका साथ सबका विकास सम्मेलन’’ कार्यक्रम आज

भारत सरकार के सफल गौरवपूर्ण तीन वर्ष होने के उपलक्ष्य में 



दमोह। 17-06-2017 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुये अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर तथा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर देश के मान0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा लगातार राष्ट्र् के हित और सम्मान को लेकर आगे बढ़ रहे है। श्री मोदी सरकार के गौरवशाली तीन वर्ष पूर्ण होने पर जहां सम्पूर्ण देश में जन के बीच जाकर जन-नायक सरकार की सफलताओं और योजनाओं की जानकारियां दे रहे है, तो वही इसी क्रम में दमोह मुख्यालय के तहसील ग्राउंड में आज दिनांक 18 जून, 2017 को दोपहर 12ः00 बजे से एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि दमोह सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल हांेगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले करंेगी। विशेष अतिथि के रूप में मान. वित्तमंत्री श्री जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटैल, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पथरिया विधायक श्री लखन पटैल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी व केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र गुरू, श्री देवनारायण श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिले भर से आने वाले हितग्राहियों को तथा गणमान्य नागरिकों को नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने तथा इस दौरान जन के लिये संचालित एवं क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इस मंच के द्वारा प्रदान की जावेंगी। इस कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु समस्त गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है। 
उल्लेखनीय है कि सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल आज प्रातः 5 बजे नई दिल्ली से दमोह पहुॅचेंगे व प्रातः 08ः00 बजे आमनागरिकों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। तदुपरांत वे 10 बजे ग्राम कुंवरपुर खैजरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे व दोपहर 01 बजे तहसील ग्राउंड, दमोह में आयोजित “सबका साथ सबका विकास“ सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम उपरांत दोपहर 03 बजे स्थानीय पत्रकारों के साथ रेडरोज रेस्टारेंट में चर्चा व लंच लेंगेे एवं साॅंय 6 बजे गोड़वाना एक्स. से नई दिल्ली हेतु प्रस्थान करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल