मंत्री का आदेश हवा में एक को छोड नहीं पहुंचे सरोवर के समीप
मंत्री का आदेश हवा में एक को छोड नहीं पहुंचे सरोवर के समीप
बर्षा की बाट जोहते छपा दिखा की बीमारी से पीडित
11 मई को बैठक में दिये थे निर्देश एक माह बीता
(डा.एल.एन.वैष्णव)
दमोह( 12-06-2017 )ग्रीष्म ऋतु अपने पूरे शबाब पर है तापमान 47 को छूने के बाद लगातार उपर नीचे हो रहा है। बीच-बीच में अचानक हुई बारिश ने जनता को कुछ राहत जरूर दी थी परन्तु उमस ने लोगों को हलाकान करके रखा है। वहीं नगर के स्वच्छता की पोल जरूर थोडी सी बारिश ने खोलना प्रारंभ कर दी थी जो कि चर्चा में रही। तो वहीं बर्षा के नजदीक होने की बाट कुछ सेल्फी,छपा दिखा के रोग से पीडितों द्वारा देखी जा रही है? जो कि कुछ दिनों में कुछ दिनों तक सरोवरों के मध्य तटों पर देखे जा सकेंगे तो वहीं लम्बे समय तक सोशल मीडिया पर पूर्व की तरह दिखेंगे। मामला होगा सरोवरों की सफाई,गहरीकरण में योगदान देने का जो कि लगातार अनेक बर्षों से जारी है। बतला दें कि जून माह के प्रथम,द्वितीय सप्ताह में इनकी उपस्थिति देखी गयी है और यह समय आने वाला है? सरोवरों की साफ-सफाई के मामले में देखें तो अभी सिर्फ मछली पालन के समीप के सरोवर में कुछ कार्य होने की बात सामने आयी है जबकि अन्य सरोवरों के समीप भी छपा दिखा की बीमारी के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी डाल अपनी पीठ थपथपाने वाले नहीं पहुंचे हैं? सूत्र बतलाते हैं कि इंद्रदेव की कृपा के लिये अभी इंतजार किया जा रहा है जिसके प्राप्त होते ही वह सभी अपने-अपने मोबाईल लेकर समीप होंगे और सोशल मीडिया पर सक्रिय देखे जा सकेंगे?वित्त मंत्री मलैया का आदेश हवा में-
विदित हो कि गत 11 मई 2017 को स्थानीय संयुक्त कलेक्ट्रेड भवन के सभाकक्ष में एक बैठक के दौरान स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सभी एजेंन्सियों से कहा था कि वर्षा के पहले कार्य करा लिए जाये । जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार श्री मलैया ने कहा था कि हम सभी व्यापार करते हैं, शासकीय निर्माण कार्यो का कॉन्टेक्ट लेकर काम कर रहे हैं, इससे आप सब पैसा भी कमाते है। हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी होती है कि समाज के लिए कुछ कार्य किया जायें। मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तालाबों की साफ-सफाई के संबंध में आयोजित बैठक में उक्त बात कही। उन्होंने कहा था कि गत वर्ष आप सभी के सहयोग से तालाब और बावड़ी की साफ सफाई की गई थी इस बार भी काम लिए जाने हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत में एक-एक जल संरचना के कार्य लिए जायें। मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कहा गत वर्ष इमलाई में अजय खत्री ने कार्य किया था, इस वर्ष भी कार्य करने पर सहमति दी। फुटेरा तालाब में जो करीब 100 एकड़ का है, मनीष शर्मा ने कार्य करने की सहमति जताते हुए कहा कि कुछ लोग साथ में हो जायें तब श्री मलैया ने मोन्टाना कम्पनी और रूपेश रजक को साथ में काम करने के लिए कहा। इसी प्रकार कलेक्टर बंगला के पीछे तालाब तरूण कंपनी ने, मछली पालन तालाब सोनू तिवारी, श्री बग्गा और श्री वरूण ने मिलकर कार्य करने की बातकही। किशन तलैया में, सतीश बोहरे और श्री राय सहित अन्य तालाबों में कार्य लिए जाने पर चर्चा की गई। श्री मलैया ने सभी एजेंन्सियों से कहा वर्षा के पहले कार्य करा लिए जायें। उन्होंने कलेक्टर से कहा तालाबों की साफ सफाई का कार्य जहां होगा वहां ब्यूटीफिकेशन कराया जायें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महामंत्री रमन खत्री, कलेक्टर डॉ श्रीनिवास शर्मा, सीईओ जिला पंचायत अशोक कुमार ओहरी सहित जिले के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कॉन्टट्रेक्टर्स और जिला अधिकारी मौजूद रहे थे। सूत्र बतलाते हैं कि मछली पालन के समीप के सरोवर के अलावा किसी भी अन्य सरोवर में साफ-सफाई तो दूर की बात समीप भी कोई उक्त बैठक में उपस्थित रहने वाला नहीं पहुंचा है ?
उपजते प्रश्न-
अब बर्षा एक दम नजदीक है कभी भी मानसून अपनी दस्तक दे सकता है एैसे में मंत्री मलैया के समीप अपना संकल्प दुहराने वाले किस प्रकार उसको पूरा करेंगे? या फिर समाजसेवा के नाम पर अपने बजट को आयकर विभाग में खाना पूर्ति में दिखाने के लिये कुछ-कुछ कर सब आने वाले समय के लिये छोड देंगे? जानकार बतलाते हैं कि मई माह सरोवर,कुये,बाबडियों की साफ-सफाई,गहरीकरण के लिये सबसे अच्छा होता है इस समय प्रारंभ किये गये कार्य के परिणाम अच्छे आते हैं। गत बर्ष कितना क्या हुआ और कितना दिखाया और सेल्फी पुत्रों ने क्या किया किसी से छिपा नहीं है? परन्तु अगर यह कहा जाये कि कार्य हुआ तो कुछ तो हुआ था यह कहा जा सकता है परन्तु इस बर्ष तो वह भी अभी तक नहीं हुआ जिसकी चर्चा जमकर बनी हुई है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें