धरती पुत्रों को पगडी पहनाने की तैयारी करती शिव सरकार
धरती पुत्रों को पगडी पहनाने की तैयारी करती शिव सरकार
प्रदेश में विभिन्न प्रकार की योजनाओं से किसानों को सशक्त बनाने की तैयारी
( डा.लक्ष्मीनारायण वैष्णव )
भोपाल/ 16-06-2017 विषम परिस्थिति में भी अन्न को उपजाकर दुनिया के उदर का पोषण करने वाले धरती पुत्रों को पगडी पहनाने तथा उनकी आय को बढाने की योजना पर प्रदेश सरकार कार्य करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रदेश की शिव सरकार एैसे किसानों को पगडी पहनाकर तथा सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित करने जा रही है जो नियत समय पर लिये गये कर्ज चुकता करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को त्वरित करने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो आगामी जुलाई माह में इसका शुभारंभ किया जा सकता है इसके पीछे सरकार की मंशा किसानों से सीधा संवाद,उनकी समस्याओं को जानना समझना तथा निराकरण करने के साथ कर्ज को समय पर वापिसी को बढावा देने की है। विदित हो कि कर्ज लेने के बाद समय पर कर्ज नहीं लौटाने वालों की संख्या अधिक है और उक्त योजना के प्रारंभ हो जाने से कर्ज समय पर अदा करने वालों की संख्या में काफी बढोत्तरी होने की संभावना बतलायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में सहकारी समितियों से लगभग 65 लाख किसान जुडे बतलाये जाते हैं। प्रदेश में सामान एवं पैसा लेने वाले धरती पुत्रों की संख्या प्रदेश में लगभग 23 लाख की करीब बतलायी जाती है। वहीं विभागीय सूत्र बतलाते हैं कि समय पर लगभग 10 लाख किसानों द्वारा समय पर कर्ज चुकता नहीं किया जाता है। अब प्रदेश सरकार की योजना स्पष्ट्र रूप से समय पर कर्ज किसानों को कर चुकाने वालों को प्रोत्साहित करना है। जिससे जहां कर्ज समय पर वापिसी से जहां एक ओर सरकार का आर्थिक बोझ कम होगा तो वहीं किसानों को सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित कर उपस्थित किसानों एवं आम जनमानस में प्रदेश सरकार अपनी बात तथा योजनाओं से परिचित करा पायेगी। सूत्र बतलाते हैं कि उक्त योजना का नाम सहकारी ऋण मित्र योजना रखा गया है। प्रत्येक समीति से दो किसानों को उक्त सम्मान के लिये चयन किया जायेगा तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।किसानों की आय में वृद्धि की योजना-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय में वुद्धि करने की योजना पर कार्य करने जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो इसमें लगभग पन्द्रह करोड रूपयों को खर्च कर आधा दर्जन से अधिक जिलों में सिंचाई की क्षमता को बढाया जायेगा। बर्ष 2016-17 से लेकर 2022 के मध्य तक किसानों को उक्त योजना से लाभांवित करने की योजना बतलायी जाती है। इन जिलों शहडोल,उज्जैन,शाजापुर,सिंगरौली,
समर्थन मूल्य पर हर उपज खरीदेगी प्रदेश सरकार-
प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर अब किसानों की उपज को खरीदेगी इस बात की जानकारी स्वयं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंग, अरहर, उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। सोयाबीन को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सब्जियाँ, फल, आलू, लहसन आदि उपज को लागत मूल्य से अधिक दाम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जावरा में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में कृषकों से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानों के पास जाकर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए और उनका समुचित निराकरण करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कृषक संवाद में किसानों से रुबरु होते हुए कहा कि मंडी में उपज का चेक से भुगतान करने से किसानों को समस्याएं हो रही थीं। अब किसानों को मंडी में उनकी उपज का यथासंभव नगद भुगतान किया जाएगा अथवा आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान खाते में जमा कराया जाएगा। इससे किसानों को 24 घंटे के भीतर उनकी उपज का मूल्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और व्यापारियों दोनों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। व्यापारियों के नुकसान की पूरी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी श्री चौहान ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का पूरी शिद्दत के साथ समाधान करता रहूँगा । क्षेत्र के किसानों द्वारा नीलगाय की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलगाय की समस्या का समाधान भी जरुर करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें