अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषक मेला संपन्न दमोह:-05/04/2016- हमारी बुंदेलखण्ड की माटी के धरती पुत्र प्यारे किसान भाइयों, मुझे यह बताते हुऐ गर्व हो रहा कि हमारे देष के जनप्रिय एवं किसान हितैसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अप्रैल 2016 से दो महत्वपूर्ण योजना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुऐ पूरे देष में शुरू की है। इसी के उपलक्ष्य में आज यह किसान मेला कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह में आयोजित किया जा रहा है। यह बात सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। इन्होने कहा कि इसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का षुभारम्भ किया गया है ताकि किसानों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली विभिन्न हानियों से सुरक्षा मिल सकें। इस योजना के अंतर्गत बहुत ही कम प्रीमियम पर किसानों को उनकी पूरी लागत के अनुसार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। प्र्रध...
दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने संसद मे रखी बात दमोह (मध्य प्रदेश)04/03/2016 देश की सबसे पुरानी संगीत परम्पराओं में दूसरे नम्बर की संगीत परम्परा मृदंग सम्राट, नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम की 121वीं गुरु परम्परा 2015 मेरे संसदीय क्षेत्र दमोह ग्राम बकायन में सम्पन्न हो गई | लेकिन देश की पुरातन इस परम्परा को यथा उचित गरिमा मिलनी चाहिए | दमोह (मध्य प्रदेश) के एक छोटे से गाँव बकायन में यह परम्परा अनवरत रुप से चल रही है | एक परिवार का इस परम्परा को जीवित रखने में विशिष्ट योगदान है | समय के साथ मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कार्यक्रम के लिए कुछ राशि देना प्रारंभ किया है, लेकिन देश एवं देश के बाहर से आने वाले कलाकारों एवं साधकों को रुकने, साज-सज्जा के लिए सौंदर्य कक्ष तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए सामुदायिक भवन, तथा स्टेज लाइट तथा साऊन्ड सिस्टम जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से यह कार्यक्रम वंचित है | प्रतिवर्ष मिलने वाली सहयोग राशि अपर्याप्त है | अत: भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय इन आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए धन की स्वीकृति प्रदान करें ताकि यह गौरवशाली दीर्घकालीन परम्परा अनवरत चलत...
नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन ने 50 बर्ष तक चिकित्सा सेवाओं को देने वालों का सम्मान किया (डा.हंसा वैष्णव) दमोह/अपने जीवन के पचास बर्ष चिकित्सा के क्षेत्र को देने वाले आमजनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने वाले चिकित्सकों को नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन नीमा के द्वारा सम्मानित किया गया। दमोह नगर के निजि होटल में आयोजित स्वर्णिम सम्मान समारोह के मुख्यातिथि दमोह सांसद राहुल सिंह,अतिथि राज्य मंत्री लखन पटेल,विधायक दमोह जयंत मलैया,नीमा के प्रदेशाध्यक्ष डा महेश गुप्ता,प्रांतीय महासचिव डा कल्याण सिंह,आयुष अधिकारी डा.राजकुमार पटेल, आईएमए के जिलाध्यक्ष डा.संजीव सिंघई,डा.विजय सिंह राजपूत,नीमा के जिलाध्यक्ष डा.सी.एल.नेमा,सचिव डा.सुरेन्द्र पटेल,सेवानिवृत आयुष अधिकारी डा.अनिल चैधरी,डा.नवीन दुबे ने भगवान धनंवतरी का पूजनार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शंख की मधुर ध्वनि के साथ मंचासीन अतिथियों का सम्मान श्रीफल,शाल एवं स्मृति चिंन्ह देकर किया गया। 50 बर्ष चिकित्सा के तो मंच से उतरे अतिथि- जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में 50 बर्ष से सेवायें देने वाले बरिष्ठ चिकित्सको...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें