कार्यकर्ताओं की बेटरी हुई चार्ज

सांसद प्रहलाद पटेल के हस्तक्षेप से कार्यकर्ताओं की बेटरी हुई चार्ज

  • कार्यकर्ताओं के समर्थन में खुलकर मैदान में आने से सभी प्रसन्न
  • झूठा प्रकरण दर्ज होने पर सांसद पहुंचे पुलिस थाने 

( डा.एल.एन.वैष्णव )


दमोह/ 08/08/2016किसी भी संगठन,पार्टी में कार्यकर्ता ही उसकी रीढ की हड्डी माने जाते हैं वह उस मोबाईल की बेटरी होते हैं जिसके बिना सब कुछ शून्य दिखलायी देते हैं जी हां एैसे ही कुछ वक्तव्यों को आपने पढा और नेताओं के मुंह से किसी न किसी सभा बैठक में सुना होगा। परन्तु कुछ समय से होने वाली कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते कर्मठ,समर्पित कार्यकर्ता या तो तटस्थ हो गया है या फिर अपने घर बैठने की लगातार खबरें सुनी जा सकती हैं? हां अचानक उभरकर सामने आये अवसर वादियों एवं चरण वंदना में लगे रहने वाले कार्यकर्ताओं का चोला पहन कर सिर्फ अपने नेता की परिक्रमा करने वाले लोगों की भी इस जमकर चर्चा क्षेत्रों में सुनी जा सकती है? यह बात इस समय सत्तारूढ दल में सर्वाधिक देखी जा सकती है क्योंकि साफ है कि सत्ता का स्वाद चखने में मदमस्त हो चुके एैसे लोगों को इससे अभी लेना ही क्या है? अपने आपको स्थापित रखने तथा सिर्फ में ही पार्टी हुं की तर्ज पर जीने वाले नेताओं की इस कमी नहीं है वह पार्टी के लिये कार्य करने वाले अन्य नेता के साथ दिखने वाले कार्यकर्ता को तो अपने किसी प्रतिद्वन्दी से कम तो नहीं आंकते? हां जो वास्तव में राजनैतिक प्रतिद्वन्दी हैं उनकी गलवहियां तो जग जाहिर हैं? परन्तु देखा जाये तो आज भी एैसे लोगों की कमी नहीं हैं जो कि स्वयं को संगठन का एक कार्यकर्ता मानते हुये कार्य करते हैं और अगर किसी कार्यकर्ता पर छोटी सी विपदा आ जाये तो दूर करने में पीछे नहीं हटते। संासद श्री पटेल कहते हैं कि  अगर क्षेत्र में किसी भी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक के साथ कुछ गलत होगा तो हम इसका विरोध करेंगे। ज्ञात हो कि संासद श्री पटेल गढाकोटा पुलिस थाने में सांसद प्रतिनिधि के विरूद्ध दर्ज हुये झूठे मामले को लेकर गये हुये थे। 

प्रहलाद के हस्तक्षेप से कार्यकर्ता चार्ज-

हम आपको एक एैसी घटना से अवगत कराना चाह रहे हैं जिसके चलते बर्षों से सुस्त पडे उपेक्षित तथा किसी बाहुबल के चलते मैदान में खुलकर न आने वाले कार्यकर्ताओं की बेटरी चार्ज हो चुकी है। बतला दें कि यह प्रभाव कोई एक जगह के लिये नहीं अपितु संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में होने लगा है। बात कर रहे हैं दमोह संसदीय क्षेत्र की जहां के सांसद प्रहलाद पटेल ने एक कार्यकर्ता के उपर पुलिस में दर्ज झूठे प्रकरण पर घोर आपत्ति दर्ज करायी। इसकी सच्चाई इससे और साबित होते देखी गयी जब संबधित थाने के प्रभारी द्वारा अपनी गल्ती को श्री पटेल एवं अपने बरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष स्वयं माना। बतला दें कि सांसद श्री पटेल के हस्तक्षेप के चलते कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह बना देखा जा सकता है। सूत्र बतलाते हैं कि बेटरी फुल चार्ज हो चुकी है और अब यह विरोधियों को जमकर झटका देने तैयार है जिसके चलते कुछ की नींदे उडी हुई हैं?

क्या है मामला-

ज्ञात हो कि गढ़ाकोटा थाने में नगर के ही एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य अमित चौधरी जो वर्तमान में नगर पालिका गढ़ाकोटा में सांसद प्रतिनिधि भी हैं उन पर 26/7/16 की रात्री में एक मनगढंत झूठा मामला राजनैतिक दबाव के चलते दर्ज कर दिया गया था। सांसद श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल जब कल दिल्ली से वापिस लौटे तो उन्हें मालूम चला तो वह आज गढ़ाकोटा थाना मामले की जानकारी लेने पहुँचे, थाने में लगभग एक घंटे रुक कर टी.आई. आर.एन.तिवारी से चर्चा की तो थाना प्रभारी ने भी इस गलती को स्वीकार किया कि वास्तव में ये गलती हुई है, बाद में शारी सच्चाई सामने आई है मुझसे गलत हो गया है,। हमारे प्रदेश के ग्रह मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी ने भी  बात की,आई .जी. ने बात की और मामले की जांच कर निष्पक्ष निर्णय का आश्वासन दिया। सागर एस.पी.ने भी बात कर एडीशनल एस.पी .से जांच की बात कही,तथा पूर्ण अश्वस्त किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति से एफआईआर कराई गई थी , उससे किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ ही नहीं था। क्षेत्र में व्याप्त चर्चा के अनुसार वह मानसिक अपरिपक्वता के कारण किसी की भी बातों में आ जाता है, जिसका लाभ राजनैतिक प्रतिद्ववंदियों ने उठा लिया। ज्ञात हो कि अमित चौधरी जैन समाज के सचिव हैं। इनके पिता सेवानिवृत शिक्षक तथा दादा जी् चौधरी दुलीचंद जैन जब प्रदेश की राजधानी नागपुर हुआ करती थी। सन् 1934-35 में मेम्बर आफ पार्लियामेंट रहें हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल