सागर नाका पर बनेगा नवीन बस स्टेण्ड-मंत्री मलैया
सागर नाका पर बनेगा नवीन बस स्टेण्ड-मंत्री मलैया
- ले-आउट प्लान का किया अवलोकन
- पी.पी.पी. मोड में डी.पी.आर. तैयार कराने के निर्देश
- ले-आउट प्लान का किया अवलोकन
- पी.पी.पी. मोड में डी.पी.आर. तैयार कराने के निर्देश
दमोह: /05/08/2016
नगर के सौदर्यकरण, विकास, और यातायात को सुगम बनाने के लिये प्रदेष के वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया ने शहर में अनेक कार्य कराये है। नगर के नागरिकों को बेहतर सुविधाओं के साथ यातायात भी व्यवस्थित हो इसी उद्देष्य को लेकर उन्होंने सागर से छतरपुर-पन्ना जाने के लिये एक वायपास जो सागर नाका से निकलकर छतरपुर मार्ग में मिलता है का निर्माण और एक रेल्वे लाईन पर ओव्हर ब्रिज निर्माणाधीन है। इसी के तहत अब नगर को एक और सौगात देने के उद्देष्य से वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सागर नाका पर प्रस्तावित नवीन बस स्टेण्ड बनाने हेतु तैयार किये गये ले-आउट प्लान का समक्ष में अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया प्रस्तावित बस स्टेण्ड में डोकिंग प्लेटफार्म, 80 बसों की क्षमता की पार्किंग ,कार ,ऑटो, टेक्सी, साईकिल रिक्षा एवं टू-व्हीलर वाहनों की पर्याप्त संख्या में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को अच्छी सुविधाओं के लिये सर्व सुविधा युक्त प्रतीक्षालय, बस ट्रासपोर्टरों के लिये आफिस एवं साथ में लगभग 300 की संख्या में दुकानों के साथ शॉपिंग काम्प्लेक्स का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री श्री मलैया ने बताया प्रस्तावित लेआउट प्लान में यात्रियों की सुविधा के लिये पर्याप्त सुविधाघर पुरुष एवं महिलाओं के लिये प्रस्तावित किय गये हैे। रेस्टोरेंट, होटल एवं लॉज की सुविधाये भी प्रथम एवं द्वितीय तल पर प्रस्तावित है।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.पी.मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण दमोह को प्रस्तावित बस स्टेण्ड का पी.पी.पी. मोड में डी.पी.आर. अतिशीघ्र तैयार कराने के निर्देष दिये। उन्होंने कचौरा सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिये सर्वसुविधायुक्त सब्जी मार्केट निर्माण के लिये डी.पी.आर. तैयार कराने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है दमोह नगर में सागर नाके पर रेल्वे ओवर ब्रिज के समीप प्रस्तावित नवीन बस स्टेण्ड के लिये नगर पालिका दमोह द्वारा आभा कन्सल्टेंसी सागर को डी.पी.आर. एवं लेआउट प्लान बनाने हेतु कार्य सौंपा गया है।
------------------००००००००००००-----------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें