पत्रकार वार्ता भाजपा युवा मोर्चा दमोह/21/01/2018/

प्रतियोगिता से घर-घर दीनदयाल,सरकार की योजनायें

  •  मेरे दीन दयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने दिये प्रश्नों के उत्तर

( डा.एल.एन.वैष्णव )

दमोह/21/01/2018/भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से जहां घर-घर तक दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पहंुचाने का कार्य रहा है। वहीं भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पहुंचाने एवं परिचित कराने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय मेरे दीन दयाल नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सहित जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर भी 23 जनवरी 2018 को प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के अलावा 40 देशों के प्रतिभागी भी इसमें सम्मिलित होने जा रहे हैं। बात करें मध्यप्रदेश की तो युवा मोर्चा का लक्ष्य लगभग 30 लाख युवाओं को इसमें भाग दिलाने का तय किया गया था। जिसके लिये सारी तैयारियां व्यापक स्तर पर पूर्व से कर ली गयी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 10 संभागों पर एक मुख्य परीक्षा केन्द्र रखा गया है।

आयोजन की जानकारी,दिये प्रश्नों के उत्तर-

उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान जहां आयोजन के प्रयोजन के विषय में बतलाया गया तो वहीं पत्रकारों द्वारा पूंछे गये प्रश्नों के उत्तर भी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिये। एक प्रश्न के उत्तर में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रीतम सिंह लोधी ने बतलाया कि युवाओं को देश के महापुरूषों के जीवन एवं उनके उद्ेश्यों से परिचय कराना है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पूर्व से ही जो पुस्तक निःशुल्क रूप से वितरित की जा रही है उसी में से प्रश्न पत्र आयेगा। जहां एक ओर प्रतिभागी सामान्य एवं देश के महापुरूषों की जीवन गाथा से परिचित होगा तो वहीं उनके अभिवावकों के लिये ज्ञानवर्धक,रोचक एवं संग्रहीणय यह पुस्तक होगी। एक प्रश्न के उत्तर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बतलाया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन में पूरी पारदर्शिता रखने का प्रयास किया गया है। संबधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग के साथ ही सुरक्षा के संसाधन भी जुटाये गये हैं। प्रश्न पत्र एक वाहन के माध्यम से आयेंगे जो कि सिटी कोतवाली में रखे जायेंगे एवं मीडिया,अधिकारियों के सामने पूरी वीडियो रिकार्डिंग करते हुये खोले और वितरित किये जायेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान अपनाये जाने वाले सारे नियमों को अपनाया जायेगा। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मंडल स्तर एवं जिले स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित प्रतियोगिता में चयनितों को किये जायेगा। जिला स्तर पर लेपटाप,मोबाईल एवं साईकल प्रदान करने के साथ ही सांत्वना पुरूस्कार की भी योजना है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री विश्वकर्मा ने बतलाया कि प्रदेश भर के समस्त जिलों चयनित मुख्यमंत्री के साथ काॅफी का आनंद उठायेंगे। जिनके साथ युवा मोर्चा के जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में हम कार्य करते हैं तो उसका लाभ प्राप्त हो यह तो आकांक्षा रहती ही है परन्तु यहां उद्ेश्य गौरवशाली इतिहास से परिचय कराना एवं भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना है। 

योजनायें सरकार की नाम कर रहे अपना-

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान एक क्षण वह भी आया जब एक तथाकथित के प्रश्न का उत्तर जिस अंदाज में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने दिया जिसका अंदाजा शायद प्रश्नकर्ता को नहीं होगा। प्रश्न का उत्तर देते हुये श्री विश्वकर्मा ने कहा कि पुस्तक में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के पीछे का उद्ेश्य यह है कि यह किसी व्यक्ति विशेष द्वारा संचालित नहीं की जा रही हैं। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे पास यह जानकारी लगातार आ रही हैं कि कुछ लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अपना नाम करने में लगे हुये हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय के उद्ेश्य को लेकर कार्य कर रही है। किसी भी पात्र को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता है सरकार इसी को लेकर कार्य कर रही है। विदित हो कि कुछ तथाकथितोें के नाम लगातार चर्चाओं में आये दिन बने रहते हैं जिनको लेकर सीधे बेबाक तरीके से बात रखने से तथाकथितों के चेहरों से हवाईयां उडते देखी गयी। उक्त पत्रकार वार्ता का संचालन एवं आयोजन के प्रयोजन के संबध में मोंटी रैकवार ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल