व्यापारी

-यातायात पार्किंग समस्या समाधान के लिए कलेक्टर डॉ शर्मा निकले सड़कों पर
-युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश मोंगिया ने समस्याओं से कराया अवगत
दमोह /दिनांक 12 जनवरी 2018/ नगर की यातायात व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग को लेकर व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु जिले के कलेक्टर डॉ श्रीनिवास शर्मा ने आज नगर की सड़कों पर भ्रमण किया तथा समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है इस विषय को लेकर वह उन स्थलों पर पहुंचे जहां इनको बनाकर समाधान किया जा सकता है नगर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचने के पूर्व शासकीय जिला चिकित्सालय के समीप युवा व्यापारी संघ दमोह के जिलाध्यक्ष राजेश मोंगिया ने कलेक्टर डॉ श्रीनिवास शर्मा का संघ की ओर से स्वागत किया तथा ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि कलेक्टर डॉश्रीनिवास शर्मा पैदल चलते नगर के हृदयस्थल घंटाघर के आसपास के बाजारों के मार्ग मैं भ्रमण करते हुए समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए प्रयास करते दिखे इस अवसर पर वह पुरानी नगर पालिका शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर से होते हुए एवरेस्ट लॉज के सामने तथा कचौरा शॉपिंग सेंटर भी पहुंचे इस अवसर पर कलेक्टर डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा ने बतलाया की मैंने भ्रमण के दौरान समस्याओं के समाधान के लिए स्थिति का जायजा लिया है शीघ्र ही हम एक बैठक का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें व्यापारी यातायात विभाग परिवहन विभाग एवं ऑटो रिक्शा चालक भी उपस्थित रहेंगे समस्या का समाधान हम शीघ्र कर लेंगे ताकि इन नागरिकों को और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके विदित हो कि युवा व्यापारी संघ ने एक लिखित ज्ञापन के रूप में 8 बिंदुओं के माध्यम से समस्याओं को सामने रखा है घंटाघर के समीप के चारों ओर के मार्गों के गड्ढों को भरने अव्यवस्थित ऑटो रिक्शा खड़े होने चालकों की ड्रेस कोड एवं यातायात सिग्नलों को लगाने सहित यातायात विभाग में पर्याप्त बल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है व्यापारियों और ग्राहकों के लिए पार्किंग स्थल निर्माण तथा शक्ति भंडार के सामने का पार्किंग स्थल रिक्त कराने का भी मुद्दा उठाया गया इस अवसर पर नजूल आर आई ललित वेद नगर पालिका सब इंजीनियर श्री अग्रवाल साहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही वही युवा व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मोंगिया महामंत्री मोनू यादव कोषाध्यक्ष मनीष जैन उपाध्यक्ष सुधीर खुराना, शैलेंद्र बुंदेला बीट उपाध्यक्ष हरगोविंद लालवानी ,धर्मेंद्र बुधवानी, सौरभ जैन कपिल इस्लाम पठान विवेक शिवहरे राजकुमार जैन प्रिंस राजीव मुखारिया पदमचंद जैन माणिकचंद आलोक पांडे सतनाम जुनेजा नरेंद्र जैन सचिन असाटी पिंकू गौतम विवेक चावला जे पी मिश्रा कन्हैया कार वाणी प्रदीप चौरसिया अशोक जैन आलोक पलंदी विक्की माखीजा सहित बड़ी संख्या में युवा व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल