नगर पालिका

-स्वच्छता में प्रथम स्थान पाने के लिए नपा ने नगर किया संकीर्ण

-नपा उपाध्यक्ष के सैकड़ों मतदाता हैरान कहा नपा ने किया धोखा

डॉ एल.एन. वैष्णव

दमोह /10 जनवरी 2018/ स्वच्छता में प्रथम स्थान पाने के लिए नगर पालिका परिषद पानी की तरह जहां एक और पैसों को बहाने में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर उसके दावों और प्रयासों की पोल अनेक जगह खुलती देखी जा सकती है कचडे और गंदगी को ग्रीन नेट से ढाक देने से लोग आश्चर्य चकित होने लगे हैं वहीं दूसरी ओर अनेक वार्डों में अधिकांश जगहों पर गंदगी और बदबू जिन लोगों को परेशान होते देखा जा सकता है नगर पालिका परिषद के अपने वादे और है जिनके दम पर वह अपने आप को कर्तव्य के पथ पर अग्रणीय बतलाते हुए सारा ठीकरा कभी किसी कभी किसी के सिर पर फोड़ने का प्रयास भी करते देखे जा सकते प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वछता और सुंदरता के लिए करोड़ों रुपए की राशि का व्यय यह होना बतलाया जाता है। विदित हो कि गत वर्ष देश के सबसे गंदे शहर में दमोह का नाम सम्मिलित किया गया था। वही करोड़ों रुपए की राशि खर्च करने के बाद भी गत वर्ष के परिणाम नगर पालिका परिषद के लिए अपनी पीठ थपथपाने के लिए काफी तथा जनता के लिए आश्चर्य तथा प्रश्नों को उपजाने वाले बने हुए थे?

-नगर की सीमा को किया कम-

स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के साथ मैनेजमेंट का फंडा भी अपनाने की चर्चा इस वक्त जोरों पर है लगातार स्वच्छता अभियान को लेकर अगुआ बनने वाले कुछ कलमकारों तथा चैनलों के प्रतिनिधियों की खामोशी जनता में विभिन्न प्रश्नों को जन्म देने में लगी हुई है? वहीं दूसरी ओर जो महत्वपूर्ण बिंदु उभर कर सामने आ रहा है और अधिक चौंकाने वाला कहा जा सकता है ?नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की सीमा को संकरण कर दिया गया ।बात कर रहे हैं फुटेरा वार्ड नंबर 4 की जिसकी सीमा को लगभग दो से ढाई फर्लांग कम करने की बात हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा फुटेरा तालाब और मुक्तिधाम के पास लगाए एक सीमा समाप्त बोर्ड से होती कोई स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है? आपको हम बतला दे कि यह फुटेरा वार्ड नंबर 4 नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल (नंदू ठाकुर )का वार्ड बतलाया जाता है। सूत्रों की माने तो लगभग 700 मतदाता क्षेत्र में निवास करते हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग नगरी सीमा में पिछले 1 वर्षों से करते आ रहे हैं ।शायद देश के इतिहास का यह प्रथम मामला होगा जब किसी नगरी सीमा को संकीर्णकर दिया गया हो वह भी सिर्फ इसलिए कि अपनी गलती को छुपाते हुए स्वच्छता की परीक्षा में चीटिंग के माध्यम से अव्वल स्थान प्राप्त किया जा सके समाचार पत्र के इस प्रतिनिधि द्वारा जब क्षेत्र के मतदाता देवेंद्र साहू , यशवंत साहू , विजय कुमार  कुंजन पटेल , सत्येंद्र साहू से चर्चा की गई तो उन्होंने इस बात को लेकर जहां एक ओर अनभिज्ञता जाहिर की तो वहीं दूसरी ओर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का छलावा हम लोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उपस्थित सभी मतदाताओं अपने मतदाता परिचय पत्र एवं आधार कार्ड को बतलाते हुए कहा कि यह वह साक्ष्य हैं जो हमें यह प्रमाण देते हैं कि हम नगर पालिका परिषद के फुटेरा वार्ड नंबर 4 के मतदाता हैं। वहीं दूसरी ओर जब नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल से चर्चा की गई उन्होंने इस बात से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया  बोर्ड एकदम गलत है ।वह सारे मतदाता मेरे वार्ड के हैं। यह कृत्य किसके द्वारा किया गया है किसने किया है तथा क्यों किया है  इस पर मैं आपत्ति दर्ज कराऊंगा। विदित हो कि बोर्ड फुटेरा तालाब के तट पर जहा लगाया गया है उसके आगे का मार्ग सरोवर के तट से लेकर काफी गंदगी का माहौल बना हुआ है सूत्र बताते हैं कि सर्वे टीम को गुमराह करने हेतु यह बोर्ड लगाया गया मामला जो भी हो परंतु क्षेत्र के मतदाताओं में इस बात को लेकर जमकर रोष है ।वह इस बात को लेकर नगर पालिका परिषद पर पूर्ण जिम्मेदार मान रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल