शंख घडियालों की पवित्र धुन के साथ सूर्य को दिया अर्घ हिन्दु नव बर्ष संवत् 2074 का बेलाताल पर किया स्वागत दमोह/ 29-03-2017 शंख,घडियालों की धुन तथा वेद मंत्रों के पवित्र उच्चारण के साथ सूर्य को सैकडों लोगों ने अर्घ देकर नव संवत्सर 2074 का स्वागत किया। ब्रम्हमुहूर्त से प्रारंभ हुये स्थानीय बेलाताल टापू पर धार्मिक अनुष्ठान में बडी संख्या मंे उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि प्रतिबर्ष विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जयिनी के बेनर तले उक्त आयोजन किया जाता है जो इस बर्ष भी किया गया। बतलादें कि प्रति रविवार को संध्या 05 बजे से धगट चैराहा ंिस्थत राधा कृष्ण मंदिर में सत्संग का आयोजन भी किया जाता है। वेद मंत्रों के साथ प्रार्थना,आराधना- सनातन धर्म के विक्रम संवत् 2072 का स्वागत करने के लिये बर्ष प्रतिपदा के दिन ब्रम्हमुहुर्त में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला संयोजक पं.महेश प्रसाद पांडे ने पूजनार्चन करवाया। मुख्य यजमान की भूमिका पं.डा.लक्ष्मीनारायण वैष्णव,डा.श्रीमती हंसा वैष्णव ने निभायी। पूजनार्चन का कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला। जहां उपस्थित सभी ने प्रार्थना एवं पूजन कर नये बर्ष क...