लहराया तिरंगा शान से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
वित्त मंत्री मलैया ने किया ध्वजारोहण परेड की सलामी ली
झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
(डा.एल.एन.वैष्णव)
दमोह/ 26-01-2017 गणतंत्र दिवस जहां पूरे देश में मनाया गया तो वहीं जिला मुख्यालय पर भी एक भव्य समारोह में तिरंगा शान से लहराया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा रंग प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया तो वहीं परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति के जयघोष एवं परेड ने मार्च पास्ट किया। स्थानीय स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय विधायक तथा प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया ने मुख्य अतिथि के रूप में ठीक प्रातरू 9 बजे ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी ली तथा कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह सहित परेड कमाण्डर निरीक्षक रीता सिंह के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने शांति के प्रतीक कपोत एवं हर्षोल्लास के प्रतीक सतरंगी गुब्बारे गगन में मुक्त किये।
मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन-
परंपराओं के अनुरूप राज्य के मुख्य मंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर समारोह के मुख्य अतिथि जयंत मलैया ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा इस राष्ट्रीय पर्व पर मैं उन सभी बलिदानियों और महापुरूषों का श्रृद्धापूर्वक स्मरण करता हूं जिन्होंने देश को विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बनाने में अपना योगदान दिया है। हमें न केवल गणतंत्र को लगातार मजबूती देना है बल्कि देश की एकता और अखण्डता को भी बरकरार रखना है। राज्य सरकार बगैर जाति धर्म और वर्ग भेद के प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में हो रहे विकास तथा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ ही सरकार द्वारा भविष्य की योजनाओं पर किये जाने वाले कार्यों को उपस्थित जनता के मध्य विस्तार से रखा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय-
सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत म.प्र.गान से हुई, कार्यक्रम में घड़सवारी का भी प्रदर्शन किया गया। ओजस्वनी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने नर्मदा परिक्रमा पर आधारित बड़ा ही रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, डीपीएसजी, नवोदय विद्यालय हटा, गुरूनानक शाला, महर्षि स्कूल सहित सभी स्कूलों के कार्यक्रम मनोरम, मनमोहक और आकर्षक थे। उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने कार्यक्रमों की जमकर सराहा।
शासन की योजनाओं पर आधारित झाकियां-ं
इस अवसर उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पशु चिकित्सा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वनमण्डल, शिक्षा विभाग, ई-गर्वेनेंस विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास कार्यो को प्रदर्शित करती झाकियों का प्रदर्शन किया, जिन्हें आमजन ने सराहा।
झलकियां-
1- लोकतंत्र सेनानियों की अनदेखी न तो समारोह के अतिथि मिले
और न ही प्रशासन के संबधित विभाग ने सम्मानजनक बैठक
2- मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेली की जगह अन्य
राज्यों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति बनी रही चर्चा में।
3- सिकुडती बैठक व्यवस्था में बडी संख्या में उन नेताओं की
उपस्थिति जो गत 15 अगस्त 16 एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
में नदारद थे रहे चर्चाओं में।
4- मोबाईल केमरामेंनों के साथ अनाधिकृत लोगों के बीच में पुलिस
की झडप सीएसपी ने दिखाया कई को बाहर का रास्ता।
5- साउंड की लचर व्यवस्था ने डाला कार्यक्रम में कई बार व्यवधान।
.............................. .........000000000000......... ..............................

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें