जमकर झूमे,नाचे और गाये गाने मनाया आनंदोत्सव

ग्राम भूरी में 20 मंडिलियों के सैकडों कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

डा.एल.एन.वैष्णव

दमोह/21-01-2017 पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर क्षेत्रीय लोक कलाओं के माध्यम से प्रस्तुति देते कलाकार मस्ती और आनंद की अनुभूति कर तालियों के माध्यम से प्रोत्साहित करते तीन ग्राम पंचायतों के लोग जी हां एैसा ही नजारा रहा जिले की ग्राम भूरी में आयोजित आनंद उत्सव का जहां पूरे दिन कार्यक्रम चला। ज्ञात हो कि जहां मध्यप्रदेश में आनंद उत्सव का आयोजन चल रहा है इसी क्रम में जिले भर में भी आयोजन किये जा रहे हैं। दमोह जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरी में ग्राम पंचायत ग्वारी,बिजोरी एवं भूरी के द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम किया गया। उक्त आयोजन में उक्त पंचायतों के खिलाडियों को खेल के माध्यम से आनंद मनाने का अवसर प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रकार की दौड,नाथ,करेला,उठाव जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं में सैकडों बालक,बलिकाओं ने सहभागिता की।

बयोवृद्ध दुर्जन सींग का नृत्य-

आनंदोत्सव के दौरान ग्राम के ही एक लगभग 90 बर्षीय वयोवृद्ध दुर्जन सींग के उत्साह को देखते ही बनता था। कुछ मिनिट नहीं उन्होने घंटों नृत्य कर पूरा आनंद मनाया। दीवारी,बरेदी के साथ राई में भी दुर्जन सिंह ने जमकर नृत्य किया। वहीं उपस्थि हजारों ग्रामीणों ने जमकर दुर्जन सिंह का उत्साह वर्धन किया। सरपंच सहित अन्य अतिथियों ने पुष्पहारों से उनका स्वागत भी किया।

नृत्य, गायन भजनों की प्रस्तुतियां-

उक्त आनंदोत्सव में जहां क्षेत्रीय पारंपरिक नृत्यों का आयोजन हुआ तो वहीं भजनों एवं गीतों के माध्यम से महिला एवं पुरूषों की लगभग 20 मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। बंुदेलखण्ड के प्रमुख गीतों एवं नृत्यांे की प्रस्तुति में जहां लोगों ने आनंद लिया तो वहीं भक्ति रस से सरावोर भजनों में भक्ति रस में डूब भगवन को याद किया। यहां एक अदभुत बात देखने मिली कि एक श्वान उक्त कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो पुरे मनोयोग से गीत,नृत्य को देखता रहा जो चर्चा का विषय बना रहा।

मार्गदर्शन,उपस्थिति सहयोग-










उक्त आनंद उत्सव शिक्षक संजय पाठक के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जबकि सहायक अधिकारी एके जैन,पद प्रभारी अमित अहिरवार,भूरी सरपंच हल्लू सींग,ग्वारी सरपंच दरयाव सींग,बिजोरी सरपंच सीतारानी,सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य जालम विश्वकर्मा,सचिव राजकुमार यादव,रामकुमार पाठक,रोजगार सहायक कमलेश पटेल,श्रीमती इन्द्रा सिंह,केके खरे,नत्थू सिंह,रामसींग,सुखदेव,गोविन्द पटेल,वीरेन्द्र दौलत यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्वारी,बिजोरी एवं भूरी ग्राम पंचायत के हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल