ऐतिहासिक रही दमोह संसदीय क्षेत्र की तिरंगा यात्रा़ हजारों राष्ट्रभक्तों ने सांसद प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में की सहभागिता डॉ एल एन वैष्णव दमोह\ 29\08\2016 भारत मां के जयकारोें से गुंजायमान होती गलियां हाथों में तिरंगा थामे हजारो राष्ट्रभक्तों की भीड़ और स्वागत के लिये लालायित देश प्रमियों की अपार जज्बा चारों ओर चर्चित भारत माता की आराधना करते उसके भक्त, जी हाॅ ऐसा ही कुछ नजारा था दमोह संसदीय क्षेत्र की तिरंगा यात्रा का जिसमें लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। ज्ञात हो भारत के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी नेे संपूर्ण देश में क्षेत्र के सांसदो को मोटर सायकल पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकालते हुये नवयुवकों को देश के महान क्रांतिकारियों एवं अमर शहीदो के गौरव कार्यो से परिचित कराने का आव्हान किया था। दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार चार दिनो तक भ्रमण करती रही। जिस प्रकार किसी यात्रा का शुभारंभ और समापंन हुआ उसको अगर ऐतिहासिक कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति नही होगी। ...