कन्यादान के साथ वर वधुओं को दिया मंत्री मलैया ने आशीष
कन्यादान के साथ वर वधुओं को दिया मंत्री मलैया ने आशीष
सपत्नि दिव्यांग जोडे के हाथ पीले किये,145 परिणय सूत्र में बंधे137जोडों का विवाह,09 का निकाह हुआ
डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/ 13-07-2016- कन्यादान से बडा कोई दान नहीं माना जाता है शायद इसी बात को लेकर अनादिकाल से इसको लेने के लिये या विवाह सम्पन्न कराने में आगे आना एक गर्व एवं सौभाग्य की बात समझी जाती है। एैसे ही पवित्र कार्य को करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक विशेष योजना का संचालन करना प्रारंभ किया जो कि विश्व की एक अनोखी योजना के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं मुख्य मंत्री कन्यादान योजना की जिसके प्रारंभ से लेकर आज तक लाखों परिणय सूत्र बंध चुके हैं। धर्म-जाति,सम्रदाय से परे इस योजना में किसी प्रकार का बंधन नहीं होने के चलते जहां गरीब,निर्धन लोग लाभांवित हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर समाज को संदेश देने के लिये अनेक सम्पन्न लोगों ने भी इस आयोजन में अपने पुत्र-पुत्रियों को इसी योजना के बेनर तले परिणय सूत्र में बांधा। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का शुभारंभ किया था।
वेद मंत्रों के साथ कलमा भी पडे-
एक अदभूत नजारा उस समय देखने को मिला जब एक ओर वेद मंत्रों के उच्चारण तथा पवित्र अग्रि के फेरे लेने सनातन धर्म के युगल परिणय सूत्र में बंध रहे थे तो वहीं दूसरी ओर ईस्लाम धर्म के अनुसार काजी निकाह पढ रहे थे। सामाजिक समरसता का संदेश देता मानवता का पाठ पढाता उक्त आयोजन मानों एक परिवार की तरह बना हो एैसा प्रतीत हो रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनातन धर्म के 137 परिणय सूत्र में बंधे तो ईस्लाम धर्म के 09 जोडों का निकाह कराया गया।
दिव्यांगों का सौभाग्य-
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना दिव्यांग जा़ेडे को विवाह समारोह भाग्यशाली सावित हुआ जब प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया एवं उनकी धर्म पत्नी डॉ. सुधा मलैया ने दुल्हा बने दमोह के कैलाश वर्मन एवं बनवार की नोनीबाई बर्मन को तिलक लगाया और हाथों में हल्दी लगाकर हाथ पीले किये। विवाह मण्डप में यह दिव्यांग जा़ेडा और इनके परिवार के सदस्यगण बहुत खुश नजर आये, और खुश क्यों नहीं होंगे, वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुधा मलैया ने जो इनका वैदिक मंत्रों के साथ रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया है। उन्होंने वर बधु को उपहार स्वरूप राशि भेंट की और दाम्पत्त जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। विदित हो कि इस विवाह समारोह में मात्र एक ही दिव्यांग जा़ेडा ऐसा था जिसमें वर-बधु दोनो ही दिव्यांग थे। ज्ञात हो कि एकलव्य समरसता समीति द्वारा उक्त मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजन कराया गया था।
यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, विधायक पथरिया ,हटा उमादेवी खटीक, कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, ,सिद्धार्थ मलैया, श्रीमती पूजा मलैया, महामंत्री रमन खत्री, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण डॉ.सी.पी.पटैल, जनपद अध्यक्ष दमोह डॉ.आलोक अहिरवार, एकलव्य समरसता समिति के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें