सांसद प्रहलाद पटेल ने किया नगर के सरोवरों का निरीक्षण
 गंदे नालों के जोडने पर नाराजगी,कहा जनसहयोग भी आवश्यक

डा.एल.एन.वैष्णव

दमोह/ 11-07-2016 सांसद प्रहलाद पटेल ने नगर के सरोवरों के औचक निरीक्षण के दौरान जहां स्थिति का जायजा लिया तो वहीं दूसरी ओर सरोवरों में जोडे गये गंदे नालों पर नाराजगी व्यक्त की। ज्ञात हो कि श्री पटेल नगर के पुरैना तालाब,दीवान जी की तलैया के साथ बेलाताल की स्थिति देखने पहुंचे थे। लगातार सुखे की स्थिति के बाद गत दिवस हुई भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र को जलमग्र कर दिया है। जिसके चलते छोटे-बडे सभी सरोवरों में पर्याप्त मात्रा में पानी भर चुका है। सरोवरों में होने वाली गंदगी तथा गंदे पानी को कैसे रोका जा सकता है इस विषय को लेकर श्री पटेल ने स्वयं जायजा लिया तथा क्या किया जा सकता है पर चर्चा एवं दिशा निर्देश भी दिये। इन्होने स्वयं खडे होकर अपने सामने एक मजदूर को मजदूरी देकर नाले में जमें कचडे को तुरंत हटवाना प्रारंभ कराया। इसी क्रम में दीवान जी की तलैया की दयनीय स्थिति को देखकर दुख व्यक्त किया तथा तत्काल इसके संरक्षण,संवर्धन एवं साफ-सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एक-एक बिन्दु पर गौर करते हुये दीवान जी की तलैया में जोडे गये रहवासी क्षेत्र के गंदे नाले को जोडने पर आपत्ती दर्ज करायी। 
                 ज्ञात हो कि गत पंच बर्षीय कार्यकाल में नगर पालिका द्वारा एक गंदे नाले का निर्माण लाखों रूपयों की लागत से कराते हुये इसको दीवानजी की तलैया में जोड दिया था। जिस पर दोनो वार्ड के निर्वाचित पार्षदों ने किसी भी प्रकार की न तो आपत्ती दर्ज करायी थी न ही रोकने का प्रयास किया था। श्री पटेल ने कहा कि शासन-प्रशासन अपना कार्य रहा है ,परन्तु यहां जनता को भी जागरूक होकर आगे आने की आवश्यकता है। वह भी अपने नगर को अपना घर समझते हुये इसको स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने आगे आये तो हम अधिक से अधिक सुंदर नगर को बना सकेंगे। सांसद श्री पटेल ने बेलाताल में हाल ही गौरक्षण समीति के नवयुवकों द्वारा बेलाताल की जलकुंभी को निकालने पर जमकर तारीफ करते हुये साधुवाद दिया। 

बेलाताल का सौन्दर्यीकरण-

सांसद श्री पटेल ने बेलाताल के सौंन्दर्यीकरण के साथ इसमें मोटर एवं पैडल वोट चलाने के संबध में चर्चा की। इन्होने कहा कि इसको अधिक से अधिक सुंदर बनाया जायेगा जिसके लिये योजना पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। ज्ञात हो कि नगर के मध्य स्थित सरोवरों में से एक बेलाताल के गहरीकरण,साफ-सफाई को एक संकल्प लेकर श्री पटेल ने एक निश्चित समय,दिन तथा समय सीमा में कार्य करना प्रारंभ किया था। प्रारंभ में कुछ दिनों के लिये किये जाने वाले कार्य को बतलाने वाले उस समय चुप रह गये जब यह कार्य लगातार प्रति सप्ताह चला चाहे सांसद रहे हों या कहीं प्रवास रहे हों। वर्तमान में एक आईकान बनकर यह सरोवर सबके सामने है क्योंकि भीषण गर्मी में भी इस बर्ष इसमें पानी रहा।

यह रहे उपस्थित-

सरोवरों के औचक निरीक्षण के दौरान सांसद श्री पटेल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी,साधु सिंह,रमेश पटले,टाईम्स कालेज के संचालक श्री गुप्ता,जय सरवरिया,राजकुमार सिंह,कमलेश साहु,आलोक गोस्वामी,विनय असाटी,श्यामू जडिया,संजय पलनीटकर,देवी सिंह नंदरई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल