संदेश
लाखों पुष्प जूतों तले गये रौंदे,फूल,गुब्बारे गिट्टी भी हुई रंगीन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लाखों पुष्प जूतों तले गये रौंदे,फूल,गुब्बारे गिट्टी भी हुई रंगीन पश्चिम मध्य रेल के जीएम सुरेश चंद्रा का दौरा ( डा.एल.एन.वैष्णव ) दमोह/ ( 14 मार्च 2016 ) भले ही देश के प्रधान मंत्री नरेंन्द्र मोदी स्वयं को प्रधान सेवक बतलाते हुये राष्ट्रोत्थान के लिये दिन रात मेहनत कर रहे हों भले ही रेल मंत्री उनके कंधों से कंधे मिलाकर कार्य करते हुये जनता को पूरा सम्मान एवं यात्रियों को सुविधाओं को दिलाने में लगातार प्रयासरत हों। भले ही सादगी के साथ जीवन का निर्वाह करते हुये वह शासकीय पैसों का द्रुपयोग न करने का संदेश देते हुये दैनिक जीवन में एैसा ही करते हों? परन्तु रेल मंत्री के ही विभाग के अधिकारी के स्वागत सत्कार में पैसा पानी की तरह बहाया गया जहां इनके स्वागत में हजारों गुब्बारों को लगाया गया तो वहीं लाखों को फूलों को कदमों में बिछाया गया ज...
भाजपा में कुछ अंदर तो कुछ बाहर,उभरने लगे विरोध के स्वर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नियुक्ति के तीन माह बाद जिला अध्यक्ष ने की कार्यकारणी घोषित ( डा.एल.एन.वैष्णव ) दमोह/12/03/2016 भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारणी की घोषणा हो चुकी है जिला अध्यक्ष द्वारा अपनी नियुक्ति के लगभग तीन माह बीतने के बाद कार्यकारणी की घोषणा कर दी। जहां अटलकलों का बजार बंद हुआ तो वहीं प्रश्रों के साथ अंदरूनी विरोध के स्वर उभरने लगे हैं? अपनी-अपनी दावेदारी के साथ जो नेता पदाधिकारी बनने के प्रयास में लगे थे एैसे अनेकों को निराशा हाथ लगी तो वहीं दूसरी ओर कुछ को प्रसन्नता मिली है। हालांकि सबके अपने-अपने दावे हैं तो आरोप भी लगने प्रारंभ हो चुके हैं भले ही इस बात से कोई सार्वजनिक रूप से इंकार करे परन्तु अंदरूनी कलह की भनक सबको लगने लगी है? देव की सेना- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव ने 8 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री,7 जिला मंत्री,1 कोषाध्यक्ष,1 कार्यालय मंत्री,1 मीडिया प्रभारी सहित जिला कार्यकारणी सदस्यों के साथ ही आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपाध्य...
स्वस्थ्य,संस्कारित समाज का भाव और भारत का नव निर्माण हो -निशिकांत चौधरी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
( डा.एल.एन.वैष्णव ) दमोह / 12/03/2016 - एक स्वस्थ्य,संस्कारित समाज केे भाव के साथ भारत का नव निर्माण हो इसी भाव को दृष्ट्रिगत रखते हुये भारत विकास परिषद की स्थापना की गयी थी। जिसमें संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा एवं समर्पण के साथ जीवन जीना और उसके साथ ही संगठन में कार्य करना निश्चित रूप से प्रेरणा दायक कहा जा सकता है यह बात भारत विकास परिषद महाकौशल के प्रांत अध्यक्ष निशिकांत चौधरी ने कही। जिला मुख्यालय पर एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित भारत विकास के पदाधिकारी,सदस्यों के साथ गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते श्री चौधरी ने जहां देश भर में गत बर्षों में हुये प्रमुख कार्यों प्रकल्पों की जानकारी दी तो वहीं प्रांत में हुये कार्य तथा आगामी योजना पर प्रकाश डाला। इन्होने कहा कि अगर आप देखेंगे कि पाश्चात् संस्कृति तथा उससे प्रभावित क्लब एवं संगठनों के कार्यों एवं योजनाओं को एवं भारत विकास परिषद के प्रकल्प एवं कार्यों को तो आपको भिन्नता समझ में आसानी से आ जायेगी। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्यातिथि प्रांत अध्यक्ष श्री चौधरी,प्रांतीय म...
जिले की मिट्टी में तैयार होंगे अब देश की रक्षा करने वाले शूरवीर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटैल के प्रयास से मिला जिले को गौरव - दमोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का वेपन टे्रनिंग सेंटर (डा.एल.एन.वैष्णव) ---- दमोह/( 11/03/2016 ) वह दिन दूर नहीं जब जिले की मिट्टी में यहां की हवा में सांस लेकर और यहां का अन्न ग्रहण कर युद्ध कला में हथियारों को चलाने तथा दुश्मनों के दांत को खट्टे करने का प्रशिक्षिण सैनिक प्राप्त करेंगे। जी हां यह सपना सच होने जा रहा क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटैल के विशेष प्रयासों से जिन्होने संकल्प के साथ कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की एवं क्षेत्र का नाम गौरांवित किया। जी हां निश्चित रूप से जिले को यह गौरव प्राप्त होने में कुछ ही समय शेष है जब इतिहास रचा जायेगा। जिले में यह प्रथम अवसर होगा जब केन्द्र सरकार के सीधे हस्तक्षेप वाला कोई प्रशिक्षण केन्द्र या फिर विभाग की योजना को केन्द्र बिन्दु बनेगा। ज्ञात हो कि सांसद श्री पटैल द्वारा अपने व्यक्तिगत प्रयासों से सपोर्ट वेपन टे्रनिंग सेंटर की स्थापना कराने में सफलता हासिल की है। 1818.67 एकड में होगा सेंटर- प्राप्त जानकारी के अनुसार भ...
41 कर्मचारियों को निरंतर हड़ताल में रहने पर आरोप पत्र जारी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
दमोह / जिला अस्पताल में एन.एच.एम. कार्यक्रम अंतर्गत संविदा अनुबंध आधार पर विभिन्न पदों पर पदस्थ होकर कार्यरत 41 कर्मचारी विगत 21 फरवरी 16 से निरंतर हड़ताल पर रहने तथा कत्र्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय बड़ोनिया ने इन कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी करते हुये निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारी तत्काल अपने कत्र्तव्य पर उपस्थित होकर आरोप पत्र का प्रति उत्तर 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समयावधि में कत्र्तव्य पर उपस्थित न होने एवं स्पष्टीकरण का जबाव प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह माना जायेगा कि आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं करना है, एक पक्षीय कार्यवाही का निर्णय लेते हुये इन कर्मचारियों की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी जिसके जिसके लिये यह कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। उल्लेखनीय है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संशोधित संविदा मानव संसाधन मेनुयल अगस्त 2014 की कंडिका क्रमांक 15 की उप कंडिका 15.4 में यह प्रावधान है कि कोई भी संविदा कर्मचारी अपनी सेवा या किसी अन्य संविदा सेवक की सेवा से संबंधित किसी माम...