Turn off for: Hindi
रचनात्मक कार्यो में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आईटीबीटी - प्रहलाद पटेल
आईटीबीटी के डी.जी. आर के पचनंदा ने किया फायरिंग रेंज का निरीक्षण
दिनांक 2 मई 2018/ भारत तिब्बत सीमा पुलिस सिर्फ लड़ने का कार्य ही नही करता वह रचनात्मक कार्य में भीर अपनी महम्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करता है एह बात क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। श्री सिंह जिले के फतेहपुर क्षेत्र में स्थापित होने जा रहे आई.टी.वी.टी. वेपंन्स ट्रैनिंग सेंटर के भूमि पूजन के पूर्व की तैयारियों को लेकर जायजा लेने आये आईटीबीटी के डीजी आर के पचनंदा के साथ भ्रमण पर थे। सांसद श्री पटेल ने कहा कि आईटीबीटी के शुभारंभ होने से दमोह जिले के विकास में जहां एक नया आयाम जुडे़गा। उन्होने कहा कि 1841 के बुंदेला विद्रोह का केन्द्र बिन्दु यह क्षेत्र रहा है इससे इस क्षेत्र की महत्ता और अधिक बढ जाती है। श्री पटेल ने कहा कि शीघ्र ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस वेपन्स टेनिंग सेंटर की आधार शिला रखी जायेगी जिसको प्रधान मंत्री,रक्षा मंत्री या गृह मंत्री में से कोई भी आयेगा। क्षेत्र के लिये गौरव और सौभाग्य की बात है कि विश्व के मान चित्र पर दमोह का नाम अंकित होने जा रहा है।
डीजी पचनंदा,सांसद पटेल ने किया निरीक्षण-
भारत तिब्बत सीमा वेपन्स टेनिंग सेंटर जो कि जिले के फतेहपुर में बनने जा रहा है का स्थल निरीक्षण आईटीबीटी के महानिदेशक आर के पचनंदा,दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने किया। दोनो ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझा एवं अनेक महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा की। महत्वपूर्ण बिन्दु यह रहा कि प्रोटोकाॅल को तोडते हुये सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने डीजी श्री पचनंदा का संसदीय क्षेत्र में आने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। दुरबीन से क्षेत्र के अवलोकन के पश्चात् क्षेत्र में भ्रमण पर निकले उक्त द्वय महानुभावों ने अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर डीजी श्री पचनंदा ने एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सांसद श्री पटेल का सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल सहित आईटीबीटी के अनेक अधिकारियों की उपस्थिति रही। विदित हो कि दमोह संसदीय क्षेत्र के बटियागढ क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल का वेपन्स ट््रेनिंग संेटर की सौगात मिलने जा रही है। विदित हो कि श्री पचनंदा सेना के विशेष हेलीकाॅपटर से हटा पहुंचे थे जहां से वह सडक मार्ग से फतेहपुर पहुंचे।
भारत तिब्बत सीमा वेपन्स टेनिंग सेंटर जो कि 1616.97 एकड पर उक्त टेनिंग सेंटर को प्रारंभ होने में मात्र कुछ ही दिन शेष बतलाये जाते हैं। दमोह संसदीय क्षेत्र के उर्जावान सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयासांे से दमोह को प्रथम केन्द्रीय योजना का लाभ मिलने जा रहा है और भारत ही नही विश्व के मानचित्र पर दमोह का नाम अंकित होने जा रहा है। बटियागढ के मौजा फतेहपुर के पटवारी हलका नं 09 एवं मौजा देवदारा एवं रामनगर के पटवारी हलका नं 16 के 1616.97 एकड भूमि में तैयार होने जा रहे उक्त टेनिंग सेंटर में देश के दुश्मनों के दांतो को खट्टे करने वाले शूरवीरों को तैयार किया जायेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें