भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी सपा -आल्हा प्रसाद निरंजन
* पत्रकार वार्ता में पर्यवेक्षक आला प्रसाद ने कहा अखिलेश सरकार में हुए सबसे बेहतर कार्य
(डॉ एल एन वैष्णव)
दमोह दिनांक 4 मई 2018 भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मामले में विफल हो रही है किसान परेशान है जनता परेशान है भ्रष्टाचार का चार और बोल बाला है अगर प्रदेश की जनता हम पर भरोसा करती है तो निश्चित मानिए हम बेहतर सरकार प्रदेश को देंगे जय बात समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक आल्हा प्रसाद निरंजन ने स्थानीय पत्रकारों से एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा कि यह बात मान कर चलिए जी प्रदेश में समाजवादी पार्टी तीसरी ताकत के रूप में उभर रही है उन्होंने अखिलेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए कार्यों का बखान किया तथा दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर पानी का आरोप लगाए इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश सरकार की नीति और रीति तथा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को तुलनात्मक रुप से रखते हुए कहां की हमने बेहतर व्यवस्थाएं प्रदेश में दी है आज भी लोग अखिलेश यादव को याद कर रहे आल्हा प्रसाद निरंजन ने कहा कि प्रदेश में व्यापम के घोटाले में हजारों नौजवान अपनी जिंदगी को गवा बैठे हैं एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी प्रदेश में जहां जो पार्टी दूसरे नंबर पर रही है वह उसी सीट से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस के गठबंधन होने की भी चर्चा होने की बात को उन्होंने कहा जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश की हार का एक कारण यह भी तो नहीं है कि आप का कांग्रेस से गठबंधन होना तो उन्होंने कहा कि हो सकता है परंतु भारतीय जनता पार्टी लोगों को बरगलाने में कामयाब हुई इसलिए हम सरकार नहीं बना पाए आने वाले समय में हम ऐसा नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि दमोह जिले के दौरे पर वह आए हुए हैं पूरे जिले भर में कहीं भी किसी भी प्रकार की सिंचाई की नहर है और स्टॉप डैम उन्हें दिखाई नहीं दिए जबकि सिंचाई का रकबा बढ़ने की बात सरकार करती है स्थानीय अनेक मुद्दों को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी तथा शीघ्र ही विधानसभा चुनाव प्रत्याशी घोषित करने की बात भी बतलाइ इस अवसर पर खिलान सिंह यादव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा एवं दमोह जिला अध्यक्ष भरत सिंह मेहंदेला तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं की उपस्थिति रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें