भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं ने सड़क पर किया स्वागत

मलैया के डीपीएस जी स्कूल मैं हुआ स्वागत


तैयारियां रह गई धरी की धरी कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

डॉ एल एन वैष्णव)
दमोह / 09 मई 2018 भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शहर की सीमा के बाहर से ही बाय-बाय करते हुए निकल गए। कार्यकर्ता जो उनके इंतजार में पलक पावड़े बिछाए हुए स्वागत करने के लिए तैयार था निराश होकर खड़ा रहा जिसको लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार गर्म है विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश के कुछ जिलों के दौरे पर कुछ दिन से निकले हुए हैं । वह जबलपुर से शहडोल पन्ना होते हुए दमोह एवं सागर मैं कार्यक्रम तथा कार्यकर्ताओं से भेंट तथा ऊर्जा का संचार करने मैं लगे हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का दिनांक 9 मई 2018 को दमोह की सीमा में प्रवेश कुम्हारी बांदकपुर समन्ना होते हुए नगर के मध्य धर्मपुरा बड़ापुरा गडी मोहल्ला पुराना थाना घंटाघर होते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचना था । जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सम्मान तथा चाय पार्टी का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरी ओर जिन मार्गो से होकर प्रदेश अध्यक्ष का दौरा प्रस्तावित था वहां स्वागत द्वार मंच की व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था करने की चर्चा रही परंतु बांदकपुर में एक सभा करने के पश्चात उन्होंने दमोह नगर में प्रवेश करने भाजपा कार्यालय जाने के समस्त कार्यक्रमों को निरस्त करते हुए बाईपास से होकर सागर जाने का निर्णय लिया । महत्वपूर्ण बिन्दु यह भी रहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम दो तीन बार बदला कारण क्या है यह तो वह ही जाने परन्तु चर्चा में जमकर बना रहा/

धरी रह गई तैयारियां-

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। 24 घंटे पूर्व से उत्साह में भरे और भीषण तपती गर्मी में लगातार इंतजार करते कार्यकर्ताओं को जब यह मालूम पड़ा कि प्रदेश अध्यक्ष नगर के मध्य से नहीं अब बाईपास से होकर जाएंगे टेंट और स्वागत द्वार भारी मन से उखाड़ने लगे । जहां चर्चाओं का बाजार गर्म था कार्यकर्ताओं के मन में उदासी थी तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी लोग मखौल उड़ाने में उत्साह को कम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही थे जिसकी चर्चा चारों ओर व्याप्त है/

भाजपा कार्यालय ना जाना कारपोरेट घराने की चाय -

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का दमोह जिले का प्रथम दौरा ही विवादों और चर्चाओं में बन गया है। दो प्रमुख कारणों से मामला चर्चाओं में बना हुआ है एक है भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में  न जाना और दूसरा है मंत्री जयंत कुमार मलैया की पत्नी डॉक्टर श्रीमती सुधा मलैया द्वारा संचालित डीपीएस जी स्कूल पहुंचना । हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष के दौरे कार्यक्रम में सम्मिलित थे परंतु दोनों में से एक को प्राथमिकता देना वह भी संगठन के बदले ऐसे स्थान को तो चर्चा में तो बनेंगे ही ,प्रश्न उपजेंगे ही ?राजनीति की जानकारों और वरिष्ठ अनुभवी लोगों की माने तो संगठन सत्ता से ऊपर होता है वह सत्ता को बनाने का कार्य करता है । उस का प्रथम उद्देश्य होता है कि वह कार्यकर्ताओं को मजबूत करें सब को सम्मान दें किसी भी संगठन मे कार्यालय का निर्माण एवं उसमें बैठकों का आयोजन करने के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट रूप से यही होता है कि वह किसी व्यक्ति का नहीं होता अपितु संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का हक उसमें होता है। जबकि अन्य संस्थान और निवास व्यक्ति के होते हैं कार्यालय ना होने पर आमतौर पर किसी सार्वजनिक स्थल पर बैठक करने की पूर्व की परंपरा इसी बात की ओर इशारा करती है कि सारे भेदभाव को भूलकर कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जा सके यहां तेरा मेरा ना हो सब कुछ सबका हो परंतु दमोह जिला मुख्यालय पर विशाल कार्यालय होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का वहां ना जाना तथा एक निजी संस्थान में जाना अनेक प्रकार के प्रश्नों को उपजा रहा है? नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का भाजपा कार्यालय में न जाकर काॅरपोरेट घराने में जाकर चाय,नाश्ता को महत्व देना चर्चाओं में बना हुआ है? किसने यह सलाह दी या स्वयं प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय था यह बात भी चर्चाओं में बनी हुई है?

 नींव के पत्थर रहे नदारद सेल्फी पुत्रों का रहा जमावड़ा-

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बाईपास से जाने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यालय में लंबे समय से इंतजार कर रहे अनेक कार्यकर्ता निराशा के भाव को लेकर अपने कर्तव्य को निभाने समन्ना बाई पास पहुंचे जहां उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्वागत किया लगभग 2 सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अनेक नींव के पत्थरों की अनुपस्थिति तथा सेल्फी पुत्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति भी लगातार चर्चाओं में बनी रही। सेल्फी पुत्रों के चलते जहां एक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रेस को भी अपने कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लाखों कार्यकर्ताओं की बात करने वाली भाजपा के जिला मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उपस्थित उंगलियों पर गिने जाने वाले लोगों की उपस्थिति संगठन और व्यक्ति के इर्द-गिर्द परिक्रमा करने वालों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह अंकित करने में लगी हुई है।

देवरी से आए सैकड़ों वाहन और कार्यकर्ता-

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के स्वागत हेतु दमोह संसदीय क्षेत्र के देवरी विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और दर्जनों वाहन का दमोह नगर की सीमा पर उपस्थित होना स्वागत करना भी चर्चाओं में बना हुआ है। वह भी इसलिए जितने कार्यकर्ता दमोह नगर के समन्ना बाईपास पर दमोह के कार्यकर्ता उपस्थित थे लगभग उतने ही लगभग 2 किलोमीटर की दूरी को तय कर कर देवरी से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सागर नाका टोल नाका पर उपस्थित हुए। जहां प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गई तथा पुष्पहार पहनाकर भाजपा जिंदाबाद राकेश सिंह जिंदाबाद के नारे लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया ।.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल