हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढा

चाकू गोदकर तीन लोगों ने की थी हत्या

डा.हंसा वैष्णव

दमोह/26-02-2017 नगर के ही धरमपुरा में घर में घुसकर चाकु गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। जबकि दो हत्यारे के दो सहयोगी पूर्व में ही पुलिस ने गिरफतार कर लिये थे। विदित हो कि गत दिवस नारायण एवं हरीश दुबे को विजय पटेल,राहुल पटेल एवं प्रकाश पटेल ने चाकू से मारकर गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया था। हरीश दुबे की जिला चिकित्सालय में चिकित्सा के दौरान मौत हो गयी थी। वहीं नारायण दुबे को ईलाज चल रहा है। आरोपी एक इंडिका कार में बैठकर फरार हो गये थे। सिटी कोतवाली में गीता बाई पति नारायण दुबे की शिकायत पर अपराध क्रमांक 207/17 धारा 294,452,307,302,34 ताहि का मामला पंजीबद्ध किया था। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने दो आरोपी राहुल पिता गुलाब पटेल एवं प्रकाश पुत्र तरवर पटेल को गिरफतार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने सिटी कोतवाली में स्थानीय पत्रकारों को जानकारी देते हुये बतलाया कि आरोपियों को पकडने के लिये सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी प्रदीप सोनी के नेतृत्व में टीम को गठित किया गया था। नगर पुलिस अधीक्षक आर राजन ने बतलाया कि मुख्य आरोपी विजय पटेल को धरमपुरा नाके रेल्वे फाटक के पास लिधोरा रोड के पास से गिरफतार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयोग किया गया चाकु एवं इंडिका कार को भी बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हो कि घटना के 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल