फेसबुक पर बनाता था उल्लू,पुलिस के हत्थे चढा अल्लू

अश्लील फोटो डाल करता था ब्लेकमेल

डा.एल.एन.वैष्णव

दमोह/26-02-2017

फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर ब्लेकमेल करने वाले एक युवक को गिरफतार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उक्त मामले को लेकर एक युवती द्वारा पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह को शिकायत गत दिवस की थी। मामले से जुडे आरोपी का पता लगाने में पुलिस को आधुनिक तकनीक का सहारा भी लेना पडा जिसके चलते उसके मोबाईल एवं निवास का पता चल सका। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने उक्त मामले में पता लगाने तथा आरोपी को गिरफतार करने के लिये बटियागढ के थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल को निर्देश दिये थे। उक्त मामले के खुलासे में सबसे बडी परेशानी आरोपी का मोबाईल और सिमों सहित आईडी का बार-बार बदलना बतलाया जाता है। जांच के समय टीआई श्री पटेल को जानकारी लगी कि आरोपी का स्थान जबलपुर के आसपास का है। सहयोगी स्टाफ के साथ रवाना हुये और आरोपी श्रेयांस जैन उर्फ अल्लू को चार मोबाईल एवं अनेक सिमों सहित गिरफतार कर लिया। उक्त संबध में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बतलाया कि युवती के शिकायत पर 12 फरवरी 2017 को आईटी एक्ट की धारा 67,468 एवं 507 के तहत् मामला दर्ज किया था। आरोपी को कम समय में ही गिरफतार करने पर उन्होने टीआई श्री पटेल की तारीफ की। सूत्र बतलाते हैं कि आरोपी के रिश्तेदार दमोह में ही निवास करते हैं जबकि युवती की फोटो के मामले में कुंडलपुर के धार्मिक आयोजन में खीचने की बात आरोपी द्वारा बतलायी जाती है। उक्त मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफतार करने वाले टीआई श्री पटेल का कहना है कि भले ही अपराध करने के सौ रास्ते हों पर पकडने के भी एक सौ एक रास्ते हैं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल