शिव तांडव से तीन दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ
वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने किया
( डा.हंसा वैष्णव )
दमोह / 10-02-2017 भगवान वक्रतुण्ड के पूजनार्चन एवं औघढदानी शिव की आराधना के साथ नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान स्थानीय एवं देश के जाने माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देना प्रारंभ हो चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
शिव तांडव की प्रस्तुति-
तीन दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ शिव तांडव की प्रस्तुति से हुआ। जिसमें रंगकर्मी एवं पत्रकार डा.एल.एन.वैष्णव ने भगवान औघढदानी के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। ज्ञात हो कि डा.वैष्णव द्वारा पवनपुत्र,शिव,नरसिंह एवं राजकपूर के मेरा नाम जोकर जैसे प्रमुख किरदारों को हुबहू निभाते हुये लगातार लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाये हुये हैं। शिव तांडव की प्रस्तुति पर उपस्थितों ने जमकर तालियां बजायी एवं उत्साह वर्धन किया।
फोटो खिचाओ तो एैसा-
उक्त महोत्सव का शुभारंभ करते हुये मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि आज तीन दिवसीय नोहटा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है, स्वर्गीय रत्नेश सालोमन जी ने इसकी शुरूआत की थी, बीच में क्रम टूटा फिर विधायक प्रताप सिंह और आदित्य सालोमन से चर्चा हुई इसे सरकारी केलेण्डर में शामिल कर लिया गया है, अब उक्त महोत्सव हर वर्ष आयोजित होगा। उन्होंने सालोमन जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रंद्धाजलि आपर्ति की और उनके पुत्र-पुत्रियों को आगे बढ़ने के लिए आर्शीवाद दिया। उन्होने कहा कि स्व.सालोमन सदैव मुस्कुराते रहते थे उनके चित्र की ओर ईशारा करते हुये कहा कि फोटो खिचाओ तो एैसा आप देखें कि उनके चेहरे पर जो मुस्कुराहट है वह अंदर से निकलने वाली प्रसन्नता है।
मानवंदना एवं स्वागत-
कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथियों का बैच लगाकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मंत्री श्री मलैया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिससे बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उत्साह से देखा और सराहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें