झूठ,जोर से सार्वजनिक,बार-बार बोलना कांगेस की आदत-अमित शाह

सभा में जमकर दहाडे अमित शाह,भाजपा शासन की तारीफभूरा गेंग की सक्रियता,वर्तमान विधायक का अपमान चर्चाओं मेंडा.एल.एन.वैष्णव

दमोह/16 -11-2018/
बार-बार जोर से ओर सार्वजनिक झूठ बोलना कांग्रेस की आदत में शुमार हो गया है,न तो उनके पास कोई नेता है न योजना है,राहुल बाबा चुनावी सेना लेकर मैदान में तो उतरे हैं परन्तु सेनापति कौन?यह प्रश्न भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। ज्ञात हो कि अमित शाह इस समय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं और वह चुनावी सभाओं को संबोधित विभिन्न जिलों में जाकर लगातार कर रहे हैं। दमोह जिले की चारों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिये अमित शाह दमोह आये हुये थे। स्थानीय तहसील ग्राउंड के प्रांगण में पथरिया,दमोह,हटा एवं जबेरा के मतदाताओं को संबोधित करते हुये अमित ने जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया तो वहीं कांग्रेस को जमकर आडे हाथों लिया। उन्होने कहा कि राहुल बाबा सेनापति कौन?एक राजा,एक महाराजा,एक थका हुआ उघोगपति बतलाओ तो कौन? अमित शाह ने कांग्रेस शासन काल में प्रदेश और देश की स्थिति को प्रमाणिकता के साथ रखते हुये उपस्थितों को पुरानी स्थिति को याद कराया। तथा भाजपा शासन काल में हुये विकास को भी सामने रखा। मां भारती के जयकारों से अपने उद्बोधन को प्रारंभ करते हुये श्री शाह ने जिले के 1842 के बुंदेला विद्रोह में अंग्रेजो के दांत खट्टे करने वाले एवं उनको पराजित करने तथा हंसते हंसते अपने प्राणों की बलि देने वाले अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया तो दमोह वालों को दम वाला भी बताया। ज्ञात हो शहीद यशवंत सिंह,बालाकोट शहीद राव स्वरूप सिंह,मान सिंह सोने सिंह तेजगढ के मेहरवान सिंह,भोपाल सिंह,मामु सिंह,जबेरा देवकरण ब्राम्हण,सिंग्रोरगढ के राजा देवी सिंह,भानगढ के राजा गंगाधर राव,हिंडोरिया के किशोर सिंह,जेरठ के हीरालाल,हिन्दुपुर,देवकरण,बिसाम सिंह,सुरनीत सिंह,मोरे सिंह,सोने सिंह नरसिंहगढ के रघुनाथ राव करमरकर,पंडित अजब दास तिवारी जैसे अनेक लोंगों ने मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
         अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाली नई सरकार आपको तय करना है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है और शिवराजसिंह जैसा जननायक, जनसेवक नेता है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस है और उसके राजा महाराजा, उद्योगपति नेतागण हैं। उन्होंने कहा कि शिवराजसिंह की सरकार ने बीमा प्रदेश को विकसित बनाने का काम किया है और विकास करने का दूसरा नाम ही शिवराज बन गया है। श्री शाह ने कहा कि शिवराजसिंह की सरकार ने हर आदिवासी ब्लॉक में करोड़ों रुपए के काम किए हैं। गरीबों के इलाज के लिए शिवराज सरकार ने योजनाएं बनाई हैं और सरकार के माध्यम से प्रयास किए हैं।मोदी जी से हिसाब मांगने वाले राहुल बताएं उन्होंने किया श्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा अपनी सभाओं में पूछते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 4 साल के कार्यकाल में क्या किया। वो कभी ये नहीं बताते कि आजादी के इतने सालों तक उनकी सरकारों ने कया क्या किया। राहुल बाबा कभी ये नहीं बताते कि इन सालों में कांग्रेस की सरकारों ने कितना भ्रष्टाचार किया है। 

देश प्रदेश के साथ किया धोखा-

कांग्रेस के नेताओं के यह कहने पर कि भाजपा शासन काल में कुछ नहीं हुआ पर उत्तर देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीमा योजना के माध्यम से गरीब जनता के स्वास्थ्य की सुविधाओं का ध्यान रखा है। उनकी आयुष्मान योजना विश्व में आदर्श स्वास्थ्य योजना के रूप में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि 13 वें वित्त आयोग ने एक 3 लाख 24 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश के विकास के लिए विकास के लिए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि 135 सरकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता गरीबों तक विकास पहुंचा है। इतने सालों तक देश और प्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा, तब उसने विकास नहीं किया। अब चुनाव के मौके पर कांग्रेस को विकास की याद आ रही है। श्री शाह ने कांग्रेस के शासन की याद दिलाते हुए लोगों से पूछा कि क्या कभी इन आदिवासी जिलों में कांग्रेस के राज में 24 घंटे बिजली मिलती थी, क्या घर-घर शौचालय बनते थे, क्या गृहिणियों को गैस कनेक्शन मिलते थे, क्या विद्यार्थियों को पढ़ने और बढ़ने के अवसर मिलते थे, सभा में उपस्थित भीड़ ने इस पर असहमति जताई।

200 पार का संकल्प-

अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह को भाजपा को भारी मतोें से जिताने की अपील करते हुये कहा कि आप 2018 में प्रदेश में शिवराजसिंह चैहान की सरकार बनाइये, 2019 में मोदी की सरकार अपने आप बन जाएगी। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि बताइये आप दमोह जिले के सभी सीटें जिताएंगे या नहीं, यहां भारतीय जनता पार्टी के चारों प्रत्याशियों को जिताएंगे या नहीं, बताइये। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे, भाई नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूत करेंगे। भीड़ ने जब इस पर सहमति जताई, तो श्री शाह ने हाथ उठाकर जीत का संकल्प दिलाया।

यह रहे उपस्थित-

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक,दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल,पर्यवेक्षक दिल्ली सचिन दीवान एवं सहायक दीपक शर्मा,दमोह प्रत्यासी जयंत मलैया,पथरिया लखन पटेल,हटा पी.एल.तंतुवाय,जबेरा धमेंन्द्र सिंह लोधी,महामंत्री रमन खत्री,गंगाराम अहिरवार,नपा अध्यक्ष मालती असाटी,डा.सुधा मलैया मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

भूरा गेंग रही सक्रीय-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर उपस्थित होने के पूर्व से लेकर अंत तक भूरा गेंग का सक्रीय रहना चर्चाओं में बना रहा। ज्ञात हो कि भूरा गेंग पिछले लम्बे समय से चर्चाआंे में बनी रही है,एक शासकीय सेवक के रूप में होने के बाबजूद भी लगातार कर्तव्य पर न जाकर मंत्री एवं उनके पुत्र के साथ लगातार सक्रिय रहने के कारण लगातार चर्चाओं में बनी रहती है। शिकायत होने पर कलेक्टर ने हाल ही में सेवा से निकाल भी दिया है। गत समय मंत्री के हेलीकोप्टर में बिना परमीशन भोपाल जाना भी इनका लगातार चर्चाओं में बना रहा था। मीडिया का कभी अन्य का वित्त विभाग एवं नगर को हरा करने को लेकर अनेक कार्यक्रमों मे शासकीय अधिकारियों पर धोंस को लेकर आये दिन चर्चाओं में आता रहा है? गंेग के मुखिया के रूप में जनता में चर्चित के परिवार की आर्थिक स्थिति व्यवसाय के बारे में घंटाघर के आसपास तथा जानकार चाय पान की दुकानों पर जमकर चर्चा करते हुये मिल जाते हैं। और वहीं वर्तमान स्थिति की भी राजनीति के जानकारों की माने तो पार्टी 

महिला विधायक को नहीं मिला स्थान-

जिले की एकमात्र वर्तमान में आरक्षित वर्ग की भाजपा की विधायक उमादेवी खटीक को मंच पर स्थान न मिलने से वह नाराज हो गयीं। उन्होने अपनी पीडा सभा के बाहर निकल रही भीड में पत्रकारों को बतलाते हुये अनेक गंभीर आरोप लगाये। जिला संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुये कहा कि वर्तमान में मेरा कार्यकाल बाकी है। ज्ञात हो कि उमादेवी को पार्टी ने इस बार टिकिट नहीं दिया है तथा उनकी जगह पी.एल.तंतुवाय को चुनाव में उतारा है। उमादेवी का कहना है कि आरक्षित वर्ग की महिला विधायक का यह अपमान है जिससे उनके समर्थकों में नाराजगी है। ज्ञात हो कि भूरा एन्ड गेंग के मूखिया को मंच पर जाने मिलना और सिटिंग महिला विधायक को स्थान न मिलना अनेक प्रश्नों को उपजा रहा है?

शाह का दुसरा दौरा-

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जिले में यह दूसरा दौरा है इसके पूर्व उनके आगमन पर जिला संगठन द्वारा किसी प्रकार कोई कार्यक्रम नहीं किया था? जिसको लेकर जहां चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था? सूत्र बतलाते हैं कि इस संबध में पार्टी के बरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत भी हुई थी। पूर्व में श्री शाह दमोह जिले के जैन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र में आये थे अभी दूसरी बार जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आये हुये थे।

दमोह पर ही नजर क्यों?-

भारतीय जनता पार्टी के संगठन का पूरा ध्यान दमोह विधानसभा पर केन्द्रित क्यों दिलखाई दे रहा है? इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है? अन्य विधानसभा क्षेत्र के न तो समाचारों का प्रकाशन या विज्ञप्ति,फोटो,वीडियो न तो सोशल मीडिया में न ही प्रेस रिलीज में दिखलायी दे रहे हैं और अगर होते भी हैं तो यह आंकडा,90 प्रति,और 10 प्रति. का कहा जाये तो शायद अतिश्योक्ति नहीं होगी? सूत्र और जन चर्चा में इस पर पूरा खेल भूरा एन्ड गेंग का होने की बात कहीं भी सुनी जा सकती है?






               







               

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल