डेंगू के डंक का कहर आईसीएमआर की रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप

-तेंदूखेड़ा क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले

                                                              डॉ एल एन वैष्णव 

दमोह दिनांक 26 जुलाई 2018 जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिलने की पुष्टि होने से जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विदित हो कि गत दिवस जिले के ही तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ हाथी घाट में तीन लोग काल के गाल में समा गए थे वहीं दूसरी ओर काफी बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का अमला डेंगू और मलेरिया की पुष्टि करने से बचता रहा तो वहीं दूसरी ओर विभाग के सूत्र एवं जानकार यह बतलाते रहे कि डेंगू के मरीज काफी बड़ी संख्या में यहां हो सकते है। स्वास्थ्य विभाग का अमला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमेश बजाज सागर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ जेन के साथ सागर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का दल गत 24 जुलाई 2018 को ही पहुंच गया था जबकि एक दिन पूर्व ही तीन लोग काल के गाल में असमय बीमारी के समा गई थे। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के दमोह दौरे पर आने की सूचना पूर्व से ही थी जो 25 जुलाई 2018 को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर दमोह पहुंच रहे थे वहीं जिले में इस प्रकार की बीमारी अचानक फैलने से जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल चुके थे। प्रथम दृष्टया वह डेंगू मलेरिया के होने से इनकार करते रहे और जब धीरे-धीरे परिणाम सामने आए तो वह चौकाने वाले थे 5 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी थी वहीं दूसरी ओर काफी बड़ी संख्या में मलेरिया और वायरल होने की भी पुष्टि होने लगी थी।


-राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर की रिपोर्ट ने चौंकाया-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीएमआर राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा जो रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी गई है उसमें 16 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्के सिंह 24 , घनश्याम 11, सोने सिंह 25 दुर्गा बाई 50 पुष्पेंद्र 47 रितिका 15 डेलन आदिवासी 32 हरिदास पटेल 60 रितिका 8 मीना चक्रवर्ती 8, जवाहर 15 सविता 30 साधना 20 संतोष रानी 28 रोहित 11 हल्ले 26 मालाबाई 28. राजप्यारी 28 लखु 30 कल्लू बाई 28 कल्लू बाई 50इमरत सिंह 30, कंचन सिंह 36 हिमेश 5, फग्गू 40 शिव पटेल 55 कौशल्या लोधी 40 शिव लोधी 45, विनीता 28 वर्ष के ब्लड सैंपल मे से जांचोपरांत 16 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।

-क्या कहना है इनका-

जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में डेंगू के बड़ी संख्या में मरीज पाए जाने को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया ने चर्चा के दौरान बतलाया कि कुछ लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं। उनसे जब पूछा गया आईसीएमआर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर की रिपोर्ट में 29 में से 16 लोगों को डेंगू पाया गया है जबकि एक दिन पूर्व ही 5 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि भी हो चुकी है। इस पर जिला मलेरिया अधिकारी ने चौंकते हुए कहां कि यह आपको कहां से मिल गया जब उनसे कहा गया कि यह सच है उन्होंने इस बात को स्वीकार किया और कहा कि हम लगातार रोकथाम के प्रयास कर रहे हैं हमारी पूरी टीम लगी हुई है पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर में मलेरिया और डेंगू का लारवा प्राप्त हो रहा है हमने 6 टीमें बनाई है जिसमें आशा एएनएम एमपीडब्ल्यू सुपरवाइजर के साथ मलेरिया विभाग के अनुभवी लोग भी जुड़े हुए हैं जो लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं दवाई का छिड़काव किया जा रहा है । उनसे जब पूछा गया कि क्या शहर में भी डेंगू के फैलने की संभावना है तो उन्होंने इस बात से इनकार किया परंतु जब पूछा गया कि आपने अभी बतलाया की कुछ अन्य जगह की सैंपल भी मिक्स हो गए हैं तो वह चुप हो गई। एक प्रश्न के उत्तर में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कैंप लगाया जा रहा है जिसमें लगातार चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं जल्द ही हम डेंगू और मलेरिया पर काबू पा लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल