अवारा पशुओं से मिलेगी मुक्ति, जरारू धाम गौअभ्यारण्य का आज शुभांरभ

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सांसद प्रहलाद पटेल का जिले को तोहफा

डॉ एल एन वैष्णव
दमोह/17/09/2016 क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्ति हेतु लिये गये संकल्प को आज पूर्ण होने का समय आ चुका है जिसका शुभारंभ आज होने जा रहा है यह बात दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। स्थानीय पत्रकारों के समक्ष जहां योजना को विस्तार से रखा तो वही इस संबंध मेें सुझावों को भी आमंत्रित किया । ज्ञात हो कि जिले के बटियागढ़ क्षेत्र में जरारू धाम में एक विशाल गौ-अभ्यारण्य का शुभारंभ आज देश के प्रधानमंत्री मान.नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद श्री पटेल द्वारा किया जा रहा है। पा्रप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्य को लेकर पिछले कई महीनों से सांसद श्री पटेल द्वारा कार्य किया जा रहा था, मामला चाहे निर्माण कार्यो का हो अथवा शासन से पत्राचार का सभी लगातार एक योजनाबद्ध तरीके से चल रहे थे। देश के प्रधानमंत्री मान.नरेन्द्र मोदी, का यह आव्ह्ान कि गौ-रक्षको की आवश्यकता है और सांसद श्री पटेल का यह स्वप्न कि क्षेत्र आवारा पशुओं से मुक्त हो मूर्त रूप लेने जा रहा है।श्री पटेल ने बतलाया कि उक्त गौ-अभ्यारण्य में समस्त देशी गौ-वंश को रखने की योजना है। जिसके चलते आवारा पशुओं से लोगों को मुक्ति मिलेंगी उन्होने बतलाया कि आवारा पशुओं के चलते जहां एक ओर आवागमन में एक बड़ी बाधा उत्पन्न होती है तो वही दुर्घटना के कारण भी बनते है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि गौ-माता के प्रति इसके कारण लोगों की श्रृद्धा भी कम हो रही है। श्री पटेल ने बतलाया कि गायों को रखने के लिए तथा उनकों आहार पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है तथा भविष्य की योजना को लेकर कार्य किया जा रहा है। इन्होने बतलाया कि यहां पर लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे जो गौ-सेवा के साथ ही उनके आमदानी का भी जरिया बनेगें। श्री पटेल ने इस अवसर पर पत्रकारों के द्वारा किये गये प्रश्नों एवं उनकी जिज्ञासाओं का भी अपने उत्तर के माध्यम से समाधान किया। ज्ञात हो कि जिले में लगभग पॉच लाख गौ-वंश है जिसमें से काफी बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़कों पर विचरण करते है। उक्त गौ-अभ्यारण के लिए एक सौ दो हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा पांच किलोमीटर की सड़क एवं तारवाड़ी लगाने का सांसद श्री पटेल द्वारा सांसद निधि से करवाया जा चुका है । इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को जानकारी देते हुये श्री पटेल ने बतलाया कि योजना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान को एक पत्र लिखा गया था जिस पर मात्र कुछ ही दिनों में प्रदेश के मुखिया श्री चौहान द्वारा सकारात्मक  पहल करते हुये संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया जिसके लिये मैं ह्दय से मुख्यमंत्री श्री चोहान का धन्यवाद ज्ञापित करता हॅूं। पत्रकारों को जानकारी देते हुये सांसद श्री पटेल ने बतलाया कि एक वर्ष में उक्त अभ्यारण्य अपना पूर्ण मूर्त रूप ले लेगा तथा आने वाले समय में हम काफी बडी मात्रा में विद्युत का उत्पादन भी होने लगेगा। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को होने लगेगा । आज देश के प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभारम्भ होने जा रहे बटियागढ के जरारू धाम में सभी राष्ट्रभक्तों, गौ-रक्षकों को पहुचनें की विनम्र प्राथना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल